{"_id":"6486958d8f44694006069593","slug":"indias-best-dancer-3-team-felicitate-film-industrys-first-stunt-woman-reshma-pathan-2023-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Reshma Pathan: इंडियाज बेस्ट डांसर 3 के मंच पर भावुक हुईं बॉलीवुड की पहली स्टंटवुमन, सुनाई अपनी आपबीती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Reshma Pathan: इंडियाज बेस्ट डांसर 3 के मंच पर भावुक हुईं बॉलीवुड की पहली स्टंटवुमन, सुनाई अपनी आपबीती
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का देसी डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' के सेट पर 'सिनेमा के 110 साल बेमिसाल' सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस खास शाम को फिल्म इंडस्ट्री की पहली स्टंट वूमन रेशमा पठान की एंट्री से शो में चार चांद लग गए। इस दौरान रेशमा ने न सिर्फ शो के होस्ट जय भानुशाली के साथ कुछ मजेदार स्टंट भी किए बल्कि पुराने दिनों को याद किया।
2 of 5
रेशमा पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, रेशमा पठान ने लगभग 400 फिल्मों हजारों हैरतअंगेज स्टंट्स किए हैं। शो में एंट्री लेते ही रेशमा होस्ट जय भानुशाली के साथ स्टंट करती नजर आई। तो वहीं शो में शामिल होने पर रेशमा पठान ने कहा कि, 'उस समय, मेरे घर की स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी। मेरे कई भाई-बहन थे, और मेरे पिता में बीमार थे इसलिए मुझे किसी तरह परिवार के लिए कमाना पड़ता था'।
3 of 5
रेशमा पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
रेशमा, जो अब 69 वर्ष की हैं, उस दिन के बारे में कहती हैं जिसने उनके जीवन को बदल दिया। रेशमा बताते हुए कहती है, 'एक दिन मैं सड़कों पर करतब दिखा रही थी और एक्शन डायरेक्टर अजीम भाई ने मुझे देख लिया, और जब सब मुझे कुछ पैसे दे रहे थे, तो उन्होंने मुझे दो रुपये दिए। मैंने उनसे कहा कि मेरे पास छुट्टे पैसे नहीं हैं और उन्होंने मुझे पैसे रखने के लिए कहा वह मेरे घर आए, मेरे पिता से मिले और मेरे इंडस्ट्री में आने के बारे में बात की'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्टंट वूमन रेशमा पठान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आगे रेशमा कहती है मेरे लिए अपने पिता की इजाजत लेना आसान काम नहीं था। 'मेरे पिता इसके लिए राजी नहीं थे, लेकिन मैंने उन्हें मना लिया और एक स्टंट वुमन के रूप में इंडस्ट्री में प्रवेश किया. इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया और मेरी मेहनत और आपके प्यार की वजह से मैं आज इस मुकाम पर खड़ी हूं मैं वास्तव में आभारी हूं। 'शोले' में जो स्टंट किया था, वह अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण एक्शन सीक्वेंस था, कई चोटों के बाद भी वह चलती रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
रेशमा पठान, हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं अपने सबसे चुनौतिपूर्ण स्टंट के बारे में बात करते हुए 69 वर्षीय रेशमा कहती हैं कि, 'फिल्म शोले में मैंने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल स्टंट किए थे। उस दौरान मुझे चोट भी लग गई थी लेकिन मैं नहीं रुकी और शूट पूरा किया था'।अपनी बात खत्म करते हुए रेशमा पठान ने कहा कि, 'लाइफ की इस उम्र में भी वो फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।