फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Indias mission to Mars based mission mangal will be screened at Indian Film Festival of Melbourne

अक्षय कुमार की इंटरनेशल उड़ान, मेलबर्न में होगा 'मिशन मंगल' का प्रीमियर

Mon, 22 Jul 2019 10:27 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 22 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Indias mission to Mars based mission mangal will be screened at Indian Film Festival of Melbourne
मिशन मंगल की स्टार कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया

चन्द्रयान 2 की लॉन्चिंग के दिन ही खबर आई है कि हिंदी सिनेमा में अंतरिक्ष विज्ञान पर बनी चुनिंदा फिल्मों में से एक मिशन मंगल का प्रीमियर ऑस्ट्रेलिया के शहर मेलबोर्न में होने जा रहा है। मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म के प्रीमियर के समय फिल्म से जुड़े बड़े सितारों के भी मौजूद रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक जगन शक्ति अपनी फिल्म मिशन मंगल को इंसानियत, नारी शक्ति और देशभक्ति के जज़्बे का एक जश्न बताते रहे हैं। वहीं अक्षय ने इसे अपने करियर की सबसे भावुक फिल्म करार दिया है। यह फिल्म उन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों के जीवन की कहानी है जिन्होंने 2014 में मार्स ऑर्बिटर मिशन में अपना योगदान दिया। अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी के चलते सुर्खियों में आई फिल्म की स्टार कास्ट में तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन और शरमन जोशी भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed