Hema Malini: धर्मेंद्र की पहली पत्नी से हेमा मालिनी को होती है जलन? सिमी ग्रेवाल के शो में कही ऐसी बात
हाल ही में एक शो के दौरान हुई बातचीत में हेमा मालिनी ने बताया कि वह बॉलीवुड के ही-मैन के साथ अपने रिश्ते को लेकर इतनी सुरक्षित थीं कि अभिनेता की पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनको जरा भी जलन नहीं हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मेंद्र काफी समय के बाद एकबार सिनेमा की दुनिया में फिर वापसी कर रहे हैं। वह बहुत जल्द ताज डिवाइडेड बाय ब्लड में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में उनका अंदाज काफी अलग नजर आ रहा है। अब हाल ही में धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी सिमी ग्रेवाल के साथ Rendezvous के एक एपिसोड के दौरान नजर आईं। इस दौरान उन्होंने धर्मेंद्र के साथ अपने संबंधों के बारे में विस्तार से बात की। इस दौरान हेमा मालिनी ने बताया कि वह बॉलीवुड के ही-मैन के साथ अपने रिश्ते को लेकर इतनी सुरक्षित थीं कि अभिनेता की पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनको जरा भी जलन नहीं हुई।
सिमी ग्रेवाल ने हेमा से किया ऐसा सवाल
1980 में जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की, तो वह पहले से ही प्रकाश कौर संग शादीशुदा थे। उनके चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल अजीता और विजेता थे। दोनों के प्यार और शादी के बाद कई लोगों की भौहें भी तनी लेकिन, दोनों एक दूसरे के प्यार में दुनिया से बेखबर थे। उनको आलोचनाओं की कोई परवाह नहीं थी। सिमी ग्रेवाल संग शो के दौरान जब उन्होंने अभिनेत्री से पूछा कि क्या उन्हें कभी जलन होती है क्योंकि धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी भी हैं, तो हेमा ने तुरंत इससे इनकार कर दिया। उसने कहा, 'बिल्कुल नहीं। इसलिए मैं आज सबसे खुश हूं'।
इसे भी पढ़ें- Kangana Ranaut: राजामौली को विवादित कहे जाने पर भड़क उठीं कंगना रणौत, कहा- हिम्मत कैसे हुई...
किसी को क्यों करें प्रताड़ित
हेमा ने आगे कहा कि उन्हें धर्मेंद्र से इतना प्यार मिल रहा था कि कभी भी उन्हें इन चीजों से परेशानी नहीं हुई। हेमा ने आगे कहा, 'प्यार में, आप केवल देते हैं अन्य चीजों की मांग नहीं करते हैं। आप उस व्यक्ति से बहुत प्यार करते हैं और जब आपको भी उस व्यक्ति से इतना प्यार मिला है, तो आप किसी शख्स को छोटी-छोटी बातों के लिए कैसे प्रताड़ित कर सकते हैं?
हर चीज करती हूं एडजस्ट
हेमा ने कहा, 'यही कारण है कि मैंने उन्हें कभी परेशान नहीं किया। मैं चाहती हूं कि प्यार बना रहे। इसलिए हम आज भी एक-दूसरे से प्यार करते हैं और हमारे बीच कुछ भी नहीं आ सकता है। मैं उनकी दिक्कतों को समझती हूं, इसलिए हर चीज उनके हिसाब से एडजस्ट कर लेती हूं, जिसके लिए वह मुझसे ज्यादा प्यार करते हैं। जब मैं उनको इतना प्यार देती हूं, तो मुझे भी वापस में प्यार और सम्मान मिलता है।