फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   is Priyanka Chopra Doing Special Dance Number In Ranbir Kapoor Alia Bhatt starrer Love and War Know Details

Priyanka Chopra: क्या भंसाली की 'लव एंड वॉर' में स्पेशल डांस नंबर कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा? जानिए सच्चाई

Tue, 05 Aug 2025 09:09 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 05 Aug 2025 09:09 AM IST
सार

Priyanka Chopra Dance Number In Love and War: ऐसी चर्चाएं हैं कि फिल्म 'लव एंड वॉर' में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आइटम नंबर करने वाली हैं। क्या है सच्चाई? जानिए

विज्ञापन
is Priyanka Chopra Doing Special Dance Number In Ranbir Kapoor Alia Bhatt starrer Love and War Know Details
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर ऐसी खबरें हैं कि इसमें प्रियंका चोपड़ा आइटम नंबर करने वाली हैं। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे सितारे नजर आएंगे। प्रियंका चोपड़ा के डांस नंबर जैसी खबरों ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका इस फिल्म में आइटम नंबर नहीं करने वाली हैं।

विज्ञापन


प्रियंका नहीं कर रहीं आइटम नंबर
फिल्म 'लव एंड वॉर' में प्रियंका चोपड़ा के आइटम नंबर करने की खबरों ने सिने जगत में हलचल बढ़ा दी। मगर, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'लव एंड वॉर' में प्रियंका के आइटम नंबर करने की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। वे कोई सॉन्ग फिल्म में नहीं करने वाली हैं। 

विज्ञापन

is Priyanka Chopra Doing Special Dance Number In Ranbir Kapoor Alia Bhatt starrer Love and War Know Details
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या प्रियंका और भंसाली के बीच हुई तकरार?
सूत्र के मुताबिक, 'प्रियंका ने भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रास लीला राम लीला' में एक खास गाना किया था। इसे पहले ऐश्वर्या राय करने वाली थीं, मगर आखिरी वक्त में उनके पीछे हट जाने के कारण प्रियंका ने फेवर करे तौर वह गाना किया'। सूत्रों के मुताबिक आगे यह भी कहा गया है कि, 'प्रियंका ने रामलीला में इस शर्त पर गाना और डांस किया था कि उन्हें भंसाली की अगली फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में लिया जाएगा। वादा पूरा नहीं किया गया और दोनों के बीच तकरार हुई। इस वजह से प्रियंका 'लव एंड वॉर' में कुछ नहीं कर रही हैं'।

Box Office: 300 करोड़ पार हुई ‘सैयारा’, ‘महावतार नरसिम्हा’ जादुई आंकड़े के करीब, जानें अन्य फिल्मों का हाल

'बाजीराव मस्तानी' में नजर आईं प्रियंका
'राम लीला' के बाद प्रियंका चोपड़ा ने भंसाली के साथ फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में काम किया था, मगर इसमें वे सपोर्टिव रोल में नजर आई थीं। ऐसी खबरें थीं कि दोनों 'गुस्ताखियां' नाम की फिल्म में साथ काम करेंगे, लेकिन बाद में खबर आई कि अभिनेत्री ने इससे इनकार कर दिया है। प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आएंगी। इसमें महेश बाबू लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed