सब्सक्राइब करें

सालों पहले ऐसे लगते थे शाहिद कपूर और ईशान खट्टर, जन्मदिन पर सामने आई अनदेखी तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Thu, 25 Feb 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Ishaan Khattar shared throwback childhood photo with shahid kapoor on his birthday
शाहिद कपूर, ईशान खट्टर - फोटो : Insatagram- @ishaankhatter

बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर का आज जन्मदिन है। इस मौके पर रिश्तेदार, दोस्त और फैंस संग तमाम लोग उन्हें जन्मदिवस की बधाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके छोेटे भाई ईशान खट्टर ने एक विशेष तस्वीर शेयर कर सभी का ध्यान खींच लिया है। उन्होंने दिल छू लेने वाला एक नोट भी लिखा है।

Trending Videos
Ishaan Khattar shared throwback childhood photo with shahid kapoor on his birthday
shahid ishaan

ईशान खट्टर ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें बताया है कि शाहिद उनके लिए कितने खास हैं। इसलिए तो उन्होंने बेहद खास अंदाज में अपने बड़े भैया को जन्मदिन दिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा ‘जिंदगी कैसी है पहेली हाय। कभी तो हंसाए, कभी ये रुलाए। लेकिन इन सबके बीच मैं आपको हमेशा प्यार करूंगा, बड़े भाई। हैप्पी बर्थडे’।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ishaan (@ishaankhatter)


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishaan Khattar shared throwback childhood photo with shahid kapoor on his birthday
shahid ishaan

इसी के साथ ईशान ने आगे अपने बड़े भैया के लिए दिल वाला इमोजी भी लगाया। वहीं दूसरी तस्वीर में ईशान शाहिद के बगल में बैठे हैं। ये फोटो तब की है जब वे बॉलीवुड में एंट्री कर चुके थे। इसमें ईशान अपने बड़े भैया का हाथ थामे बैठे हैं और दोनों एक दूसरे की तरफ देख रहे हैं। दोनों ही एक दूसरे को देखकर स्माइल भी कर रहे हैं, जिससे दो भाइयों के बीच का प्यार साफ दिख झलक रहा है।

Ishaan Khattar shared throwback childhood photo with shahid kapoor on his birthday
Shahid Kapoor, Neelima Azeem, Ishaan Khattar - फोटो : Social Media

इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और देश विदेश से शाहिद व ईशान के फैंस उन्हें कमेंट कर रहे हैं। लोगों ने प्यारे प्यारे कमेंट लिखकर दोनों भाइयों की तारीफ की और उन्हें सराहा। किसी ने लिखा कूल ब्रथर तो कोई इन्हें भाइयों की बेस्ट जोड़ी बताता नजर आया। इसके बाद से ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है।

विज्ञापन
Ishaan Khattar shared throwback childhood photo with shahid kapoor on his birthday
ईशान खट्टर, मीरा राजपूत और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ईशान खट्टर को शाहिद कपूर के साथ कई बार देखा जाता है। वहीं शाहिद भी एक फैमिली पर्सन हैं। वे अपने परिवार को काफी महत्व देते हैं और उनके साथ खड़े रहते हैं। ईशान की फिल्म धड़क के समय शाहिद ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया और टिप्स दिए। बड़े भाई की तरह वे उन्हें भी कामयाब देखना चाहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed