{"_id":"60379b1f8ebc3e8ca76f695f","slug":"bharti-singh-harsh-limbachiyaa-receive-special-blessings-on-indian-idol-12-to-be-blessed-with-baby-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने इंडियन आइडल 12 के सेट पर पहुंचे किन्नर, भारती ने मांगा ये आशीर्वाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने इंडियन आइडल 12 के सेट पर पहुंचे किन्नर, भारती ने मांगा ये आशीर्वाद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 25 Feb 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल 12 में पहुंचे किन्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन आइडल 12 के आने वाले एपिसोड में किन्नर शो का हिस्सा बनेंगे। दरअसल, मेकर्स ने इस हफ्ते का वीकेंड उन्हीं पर आधारित किया है। यहां किन्नर अपने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए आएंगे। इस दौरान कंटेस्टेंट निहाल ने 'जूली' और 'जानू मेरी जान' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है। इस परफॉर्मेंस के बाद किन्नरों ने निहाल को उसकी सारी मुरादें पूरी होने का आशीर्वाद दिया है। वहीं, इस एपिसोड को कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने किन्नरों से आशीर्वाद मांगा कि उनके बेटी हो।
खबरों के मुताबिक, भारती सिंह कहती हैं, 'मैं आप लोगों के आशीर्वाद में पूरा यकीन रखती हूं। आप लोग बहुत लकी हो और भगवान के दूत हो। मैं आपसे विनती करती हूं कि आप मुझे और हर्ष को आशीर्वाद दें कि बहुत जल्द हमारे घर एक बेटी का जन्म हो।'
3 of 5
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान भारती सिंह ने बताया था कि वह और हर्ष फैमिली प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन कोरोनावायरस के कारण प्लानिंग टाल दी थी। भारती सिंह ने कहा था कि वह कोरोना के बीच कोई चांस नहीं लेना चाहती थीं और तनाव भरे माहौल में भी बेबी नहीं चाहती थीं। भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
उधर, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने डांसिंग रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में वादा किया कि साल 2021 में उनके घर भी नन्हा मेहमान आएगा। शो के दौरान भारती कहती हैं कि 2021 में उनके घर भी बेबी आएगा, ये सभी से वादा है। भारती की इन बातों के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं?
विज्ञापन
5 of 5
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
बता दें कि भारती और हर्ष ने तीन दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी बेहद धूमधाम से हुई थी। हर्ष और भारती की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान हुई थी। इस शो में भारती सिंह एक प्रतिभागी के तौर पर शामिल थीं तो वहीं हर्ष स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर टीम में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।