{"_id":"603785948ebc3e8ca1058a3b","slug":"priyanka-chopra-jonas-drops-by-6-positions-in-duff-phelps-brand-report-2020-kartik-new-entry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रांड वैल्यू में प्रियंका चोपड़ा को सबसे ज्यादा नुकसान, रणबीर, सलमान, धोनी के नंबरों में भी गिरावट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्रांड वैल्यू में प्रियंका चोपड़ा को सबसे ज्यादा नुकसान, रणबीर, सलमान, धोनी के नंबरों में भी गिरावट
अमिताभ, प्रियंका, सलमान, दीपिका
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले साल की सेलेब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी रिपोर्ट जारी होने के बाद से सारे सितारों ने अपनी अपनी कामयाबी को खूब कैश कराने की कोशिशें की हैं। लेकिन इस ब्रांड वैल्यू रिपोर्ट का सबसे ज्यादा नुकसान अगर किसी कलाकार को हुआ है तो वह हैं प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका अरसे से किसी भारतीय उत्पाद के नए विज्ञापन में नहीं दिखी हैं। और, हालात यहां तक आ गए हैं कि ब्रान्ड वैल्यू के हिसाब से चोटी के 20 सितारों में वह बस कार्तिक आर्यन से ही ऊपर रह गई हैं।
2 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमेरिकन सर्वे कंपनी डफ एंड फेल्प्स हर साल दुनिया भर के अलग अलग देशों के मशहूर लोगों की लोकप्रियता के आंकड़े जुटाती है। भारतीय शख्सियतों पर भी इसकी रिपोर्ट आती है। पिछले साल के आंकड़ों को जुटाकर कंपनी ने अपनी रिपोर्ट इसी महीने के पहले हफ्ते में जारी की थी। जिसके मुताबिक विराट कोहली, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाए रखी। हालांकि इन चोटी के पांच सितारों में सिर्फ दीपिका ही ऐसी शख्सियत रहीं जिनकी ब्रांड वैल्यू पिछले साल के हिसाब से दो पायदान नीचे गिरी है।
3 of 5
सलमान खान, अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लेकिन साल 2019 की ब्रांड वैल्यू के हिसाब से देखें तो दो पायदान नीचे खिसकने वाली दीपिका ही अकेली अभिनेत्री नहीं हैं। कभी देश के सबसे बड़े ब्रांड रहे महेंद्र सिंह धोनी की ब्रांड वैल्यू भी दो पायदान नीचे खिसकी है और वह नौंवे पायदान से खिसक कर 11वें पायदान पर पहुंच चुके हैं। ब्रांड वैल्यू में दो पायदान की कमी सलमान खान की शोहरत में भी हुई है। साल 2019 में छठे पायदान पर रहे सलमान खान बीते साल आठवें पायदान पर खिसक गए। टॉप 10 में अपनी पोजीशन बनाए रखने वाले अमिताभ बच्चन की ब्रांड वैल्यू एक पायदान नीचे खिसकी और वह आठवे से नौवें पायदान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी पोजीशन खोने वालों में सबसे ज्यादा नुकसान रणबीर कपूर को हुआ है। अपनी दो बड़ी फिल्मों ‘शमशेरा’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज की साल 2021 में राह तक रहे अभिनेता रणबीर कपूर को चार पायदान नीचे आकर 2020 की रैकिंग में 18वें पोजीशन से संतोष करना पड़ा है। वह साल 2019 में 14वें पायदान पर थे। रणबीर कपूर ने हाल ही में लव रंजन के साथ एक फिल्म करने का एलान किया है। इसके अलावा एक फिल्म वह ‘अर्जुन रेड्डी’ के निर्देशक के साथ भी कर रहे हैं।
लेकिन, ब्रांड वैल्यू के मामले में जिस चेहरे को इस रिपोर्ट में सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है, वह हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। साल 2019 में प्रियंका सेलेब्रिटी ब्रांड इवैल्यूएशन रिपोर्ट में 13वें पायदान पर थीं। साल 2020 में उनको छह पायदान नीचे आना पड़ा है। भारत में लोकप्रिय किसी भी ब्रांड की वैल्यू में आई ये बीते साल की सबसे बड़ी गिरावट है। वह अब टॉप 20 में 19वें नंबर पर हैं, उनके नीचे सिर्फ अभिनेता कार्तिक आर्यन ही हैं, जिनकी टॉप 20 लिस्ट में पहली बार एंट्री हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।