देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती इन कीमतों से जहां एक तरफ आम लोग परेशान हैं तो वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर लगातार सभी लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर ट्वीट किया है। लेकिन एक्ट्रेस ने जिस तरह से बढ़ती कीमतों पर तंज कसा है, उसे देखकर लोग खूब हंस रहे हैं।
ऋचा चड्ढा ने अपनी गाड़ी में भराया पेट्रोल, सलमान की फिल्म का गाना शेयर करते हुए लिखा- 'लुट गए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋचा चड्ढा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अक्सर अभिनेत्री सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखती हैं। अब उन्होंने देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर ट्वीट करते हुए लिखा है, 'अभी गाड़ी की टंकी फुल करवाई है! लुट गए।' इसके साथ ही ऋचा ने एक वीडियो क्लिप भी शेयर की है, जो कि फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' का है। एक्ट्रेस ने फिल्म के दर्द भरे गाने का वीडियो शेयर किया है।
Just got a full tank of fuel! #LutGaye 😭 pic.twitter.com/JeS5wsFWEh
— TheRichaChadha (@RichaChadha) February 25, 2021
ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इसके साथ ही सभी लोग बढ़ती कीमतों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि आज दिल्ली में पेट्रोल 90.93 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 81.32 रुपए प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल 97.34 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। तो वहीं, यहां डीजल 88.44 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
पिछले दिनों एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने किसान आंदोलन के समर्थन में भी कई ट्वीट किए थे। उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था, 'ये आम आदमी की भी परेशानी है जिसे समझना होगा। ये जरूरी नहीं कि किसी बिल का विरोध करने का मतलब सरकार का विरोध है। सरकार का सपोर्ट करते हुए भी उनके किसी बिल का विरोध किया जा सकता है।'
ऋचा चड्ढा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की फिल्म 'लाहोर कॉन्फिडेंशियल' जी 5 पर रिलीज हुई थी। इसके पहले उनकी फिल्म 'शकीला' और 'मैडम चीफ मिनिस्टर' सिनेमाघर में रिलीज हुई थी।