बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Israel Palestine Crisis Mia Khalifa fired from job over israel hamas war ceo todd shapiro tweets

Mia Khalifa: इस्त्रायल-हमास युद्ध में फलस्तीन का समर्थन करना मिया खलीफा को पड़ा भारी, गंवाई नौकरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 10 Oct 2023 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

दुनिया अभी युक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध की विभीषिका झेल रही थी की वहीं अब इस्राइल और फलस्तीन के बीच युद्ध छिड़ गया है।

Israel Palestine Crisis Mia Khalifa fired from job over israel hamas war ceo todd shapiro tweets
मिया खलीफा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया अभी युक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध की विभीषिका झेल रही थी की वहीं अब इस्राइल और फलस्तीन के बीच युद्ध छिड़ गया है। शनिवार 07 अक्टूबर की सुबह फलस्तीन के आतंकी संगठन हमास ने इस्राइल पर हमला बोल दिया था। आतंकी संगठन हमास और इस्राइल के बीच संघर्ष जारी है। इन हमलों में अभी तक करीब 1600 लोगों की मौत हो चुकी है। हमास के इस बर्बर हमले की तमाम लोग आलोचना कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग फलस्तीन के पक्ष में भी खड़े हैं। इन्हीं में से एक हैं मिया खलीफा, जिन्होंने फलस्तीन के एकजुटता में एक बयान दिया है। जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है ।

Trending Videos

एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने फलस्तीन के साथ एकजुटता में एक बयान दिया है। ट्विटर पर एक पोस्ट में मिया ने कहा, 'अगर आप फलस्तीन की स्थिति को देख सकते हैं और फलस्तीनियों के पक्ष में नहीं हैं, तो आप भेदभाव कर रहे हैं, और यह इतिहास समय आने पर यह दिखाएगा।' बस फिर क्या, इतना कहते ही जैसे कई लोग मिया खलीफा को बुरी तरह से लताड़ रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि आपने शायद यह ट्वीट करने से पहले हमास के द्वारा की गई बर्बरता को नहीं देखा। आप शायद गलत पक्ष में खड़ी हैं और इतिहास आपको आईना दिखाएगा। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि इस ट्वीट के लिए मिया को पैसे मिले हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

Israel Palestine Crisis Mia Khalifa fired from job over israel hamas war ceo todd shapiro tweets
मिया खलीफा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, 'मैं विश्वास नहीं कर सकती कि जायोनी भेदभाव को नकली गुच्ची शर्ट में छिपाया जा रहा है। इन पलों की बायोपिक्स इसे बेहतर ढंग से दिखाती हैं। उनके इसं ट्वीट ने रेड लाइट हॉलैंड के CEO टॉड शापिरो का ध्यान खींचा है। बता दें कि टॉड शापिरो की कंपनी अमेरिका और यूरोप में मशरूम होम ग्रो किट के उत्पादन और बिक्री करती है। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने मिया खलीफा को कंपनी में लिया था, जहां उन्हें कंपनी की ऑनलाइन ट्रेड बढ़ाने में मदद करना था।

रेड लाइट हॉलैंड के सीईओ टॉड शापिरो इस्राइल वर्सेज हमास पर उनके पोस्ट से डर गए हैं। इसके बाद उन्होंने मिया खलीफा को सोशल मीडिया पर ही नौकरी से निकालने की घोषणा कर दी। दोनों के बीच जमकर बहसा-बहसी हुई लेकिन मिया अब अपनी नौकरी खो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: 'मोदी भक्त' कहे जाने पर भड़के अक्षय कुमार, बोले- मैंने कांग्रेस के दौर में भी फिल्में बनाई हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed