{"_id":"63a162c68d162608f4115ca2","slug":"jacqueline-fernandez-arrives-at-patiala-house-court-in-sukesh-chandrashekhar-200-crore-money-laundering-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लीना मारिया की 26 कार जब्त करने का आदेश, ED ने मांगी थी अनुमति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लीना मारिया की 26 कार जब्त करने का आदेश, ED ने मांगी थी अनुमति
Tue, 20 Dec 2022 01:09 PM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Tue, 20 Dec 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम काफी चर्चा में बना हुआ है। आज यानी 20 दिसंबर को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पेशी के लिए दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची हैं। पटियाला हाउसकोर्ट में जैकलीन के साथ उनके वकील प्रशांत पाटिल और शक्ति पांडे भी मौजूद थे। साथ ही सुकेश चंद्रशेखर भी कोर्ट में मौजूद हैं।
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : instagram
लीना की कार जब्त करने का आदेश
अदालत ने ईडी को 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल से जुड़ी 26 कारों को अपने कब्जे में लेने की अनुमति दी है। वहीं, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने 23 दिसंबर से बहरीन की यात्रा करने की अनुमति के लिए एक आवेदन दायर किया है। अदालत ने ईडी को 22 दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले की सुनवाई कोर्ट ने 22 दिसंबर तक के लिए टाल दी है।
यह भी पढ़ें: Rani Chatterjee: कभी भोजपुरी क्वीन के साथ काम नहीं करना चाहते थे सुपरस्टार्स, वर्षों बाद छलका रानी का दर्द

#UPDATE | The court has allowed the ED to take possession of 26 cars attached from actress Leena Maria Paul, in connection with the Rs 200 crores money laundering case.
— ANI (@ANI) December 20, 2022
यह भी पढ़ें: Rani Chatterjee: कभी भोजपुरी क्वीन के साथ काम नहीं करना चाहते थे सुपरस्टार्स, वर्षों बाद छलका रानी का दर्द
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
कोर्ट में पिछली सुनवाई
जैकलीन फर्नांडीज इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 12 दिसंबर को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई थीं। कोर्ट में संक्षिप्त सुनवाई हुई थी। कोर्ट में विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने शुरुआती दलीलें सुनने के बाद सुनवाई को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद केस की अगली सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए टाल दी गई थी।
यह भी पढ़ें: Bhola Motion Poster: 'इस कलयुग में आ रहा है भोला...', जबरदस्त है अजय देवगन की 'भोला' का मोशन पोस्टर

नोरा फतेही
- फोटो : instagram
नोरा का नाम भी शामिल
जैकलीन फर्नांडीज के साथ इस केस में नोरा फतेही का नाम भी शामिल हो गया है। नोरा ने जैकलीन के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। साथ ही नोरा ने इस मामले में कई मीडिया हाउस पर भी मानहानि का केस किया है। नोरा फतेही का आरोप है कि महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम जबरन इस्तेमाल किया गया है। अभिनेत्री का कहना है कि सुकेश से उनका कोई सीधा संपर्क नहीं था। वो सुकेश की पत्नी लीना मारिया पॉल के जरिए सुकेश को जानती थीं। साथ ही नोरा ने सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट्स लेने का खंडन किया है।
यह भी पढ़ें: Pathaan Controvarsy: SRK का नाम शेखर राधा कृष्ण होता तो? जानें शाहरुख खान ने क्या दिया था जवाब

- फोटो : instagram/jacquelinef143
क्या है मामला
महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी शामिल है। जैकलीन पर आरोप है कि उन्होने सुकेश चंद्रशेखर से कार और घर समेत कई महंगे गिफ्ट लिए हैं। अब ईडी और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।