फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Jaffrey hols guinness world record for doing most international films

Saeed Jaffrey: प्रियंका न इरफान, इस एक्टर के पास हैं सबसे ज्यादा हॉलीवुड फिल्में करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mon, 10 Jul 2023 04:55 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 10 Jul 2023 04:55 PM IST
सार

इरफान खान अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी उनके चाहने वाले उन्हें बेहद याद करते हैं। कई सालों में बॉलीवुड ने हमे कई बेहतरीन फिल्में दी है। सबसे ज्यादा हॉलीवुड फिल्में का रिकॉर्ड इरफान खान के पास नहीं बल्कि सईद जाफरी के नाम है।

विज्ञापन
Jaffrey hols guinness world record for doing most international films
सईद जाफरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इरफान खान अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी उनके चाहने वाले उन्हें बेहद याद करते हैं। कई सालों में बॉलीवुड ने हमे कई बेहतरीन फिल्में दी है। कई भारतीय सितारे हॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें आलिया भट्ट,सामंथा रुथ प्रभु, प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, दीपिका पादुकोण का नाम शामिल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा हॉलीवुड फिल्में का रिकॉर्ड इरफान खान के पास नहीं बल्कि सईद जाफरी के नाम है।

विज्ञापन


सईद जाफरी 18 हॉलीवुड फिल्मों में दिखाई दिए हैं। एक्टर गांधी, मसाला, ए पैसेज टू इंडिया और माई ब्यूटीफुल लॉन्ड्रेट सहित 18 अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में दिखाई दिए हैं। सईद जाफरी के रिकॉर्ड के बारे में गिनीज के उद्धरण में कहा गया है, उन्होंने 1977 में भारतीय फिल्म द चेस प्लेयर्स (शतरंज के खिलाड़ी) से अपनी फिल्म की शुरुआत की और लगभग 100 हिंदी फिल्मों और एक पंजाबी फिल्म में दिखाई दिए। 1998 में जाफरी ने भारतीय सिनेमा को छोड़ दिया अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और ब्रिटिश टेलीविजन में काम करने लगे।
विज्ञापन


ब्रिटिश-भारतीय अभिनेता कई टीवी धारावाहिकों और भारतीय सिनेमा में दिखाई दिए हैं, उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 1950 के दशक में थिएटर से की थी, उन्हें 1977 में सत्यजीत रे की फिल्म 'शतरंज' के खिलाड़ी से प्रसिद्धि मिली। सईद जाफरी ने 1978 में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाफरी ब्रिटिश और कनाडाई फिल्म पुरस्कार नामांकन के लिए नामांकित होने वाले पहले एशियाई भी बने। 15 नवंबर, 2015 को उनके लंदन स्थित आवास पर ब्रेन हैमरेज के कारण उनकी मौत हो गई। उनकी मृत्यु के बाद उन्हें 2016 में मरणोपरांत पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें: अपनी सफलता को तीन स्तर पर आंकती हैं सारा अली खान, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed