फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   janhvi kapoor share her 29thn birthday celebration photos on social media

जान्हवी कपूर ने 29वें जन्मदिन की दिखाईं इनसाइड तस्वीरें, काटा केक; देखें कैसे मनाया खास दिन

Fri, 06 Mar 2026 05:16 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 06 Mar 2026 05:16 PM IST
सार

Janhvi Kapoor Birthday: आज जान्हवी कपूर का 29वां जन्मदिन है। जिसके सिलेब्रेशन की खास तस्वीरें खुद जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।

विज्ञापन
janhvi kapoor share her 29thn birthday celebration photos on social media
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर का आज 6 मार्च को 29वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर जान्हवी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन

जान्हवी कपूर का पोस्ट
जान्हवी कपूर ने अपने 29वें जन्मदिन की कई खास इनसाइड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जान्हवी ऊंची पहाड़ी पर लाल साड़ी में पोज देती नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में जान्हवी कुछ औरतों के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। एक तस्वीर केक की है, जिस पर लिखा है—'हैप्पी बर्थडे लाडो'। इसके अलावा और भी कई शानदार तस्वीरें हैं, जिनमें जान्हवी ने कच्चे आम के अलावा सीढ़ियों की तस्वीर शेयर की है। जानकारी के अनुसार, जान्हवी ने अपने 29वें जन्मदिन पर आंध्र प्रदेश के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए नंगे पैर लगभग 2150 सीढ़ियां चढ़ीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

जान्हवी का नोट
आज अपने 29वें जन्मदिन पर जान्हवी ने इन शानदार तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'मुझे जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' जान्हवी की इन तस्वीरों को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही फैंस जान्हवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

विज्ञापन

'पेड्डी' में नजर आएंगी जान्हवी कपूर
फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) को पहले RC16 का नाम दिया गया था। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। यह एक भारतीय तेलुगु-भाषा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। राम के अलावा इस फिल्म में जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार और जगपति बाबू भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: रवि किशन ने देखी 'तन्वी द ग्रेट', अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर जताया आभार; लिखा- 'बहुत-बहुत धन्यवाद...'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed