फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   jaya bachchan loses her cool at ranveer alia Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani premiere got angry on paparazzi

Jaya Bachchan: 'बहरी नहीं हूं, चिल्लाओ मत', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रीमियर पर पैपराजी पर भड़कीं जया

Tue, 25 Jul 2023 11:54 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 25 Jul 2023 11:54 PM IST
सार

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रीमियर पर जया बच्चन अपना आपा खो बैठीं और इस दौरान वह पैपराजी पर जमकर भड़कती हुई नजर आईं। 

विज्ञापन
jaya bachchan loses her cool at ranveer alia Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani premiere got angry on paparazzi
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जया बच्चन राजनीति के साथ-साथ अभिनय की दुनिया में भी सक्रिय हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। जया बच्चन अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। अक्सर वह पैपराजी और खुद अपने फैंस की क्लास लगाती नजर आती हैं। आए दिन उनके इस तरह के वीडियो वायरल होते हैं। एक बार फिर उन्होंने गुस्से में पैपराजी की क्लास लगा दी।

विज्ञापन

jaya bachchan loses her cool at ranveer alia Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani premiere got angry on paparazzi
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रीमियर पर जया बच्चन अपना आपा खो बैठीं। वह अपने बच्चों अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन के साथ फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने पहुंचीं। फिल्म की स्क्रीनिंग के समय जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता और बेटे अभिषेक बच्चन का कार से निकलकर इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान वह मौजूद पैपराजी जोर-जोर से जया बच्चन का नाम लेकर उन्हें पुकारने लगे और अभिनेत्री को पोज देने के लिए कहा। अपना नाम सुनते ही जया गुस्से से लाल हो गईं और चिल्लाते हुए कहा कि मैं बहरी नहीं हूं, आराम से बात करो, चिल्लाओ मत। इसके बाद श्वेता और अभिषेक वहां आए और अभिनेत्री अपने बच्चों के साथ वहां से आगे बढ़ गईं। एक ओर जहां जया गुस्से में नजर आ रही थीं तो वहीं अभिषेक ने हंसते हुए पैपराजी से हाथ मिलाया। अभिनेत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

IMPPA Ameesha Sunny: नोटिस के बावजूद नहीं पहुंचीं अमीषा पटेल और सनी लियोनी, अब मिला सिर्फ सात दिन का अल्टीमेटम


 
विज्ञापन
विज्ञापन

jaya bachchan loses her cool at ranveer alia Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani premiere got angry on paparazzi
जया बच्चन - फोटो : social media

हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब जया पैपराजी पर भड़की हैं। इससे पहले भी वह अक्सर पैपराजी पर अपना गुस्सा जाहिर करती हुई नजर आ चुकी हैं। अपने इस गुस्सैल स्वभाव के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है। जया बच्चन का एटीट्यूड देखकर इस बार भी लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि आज के जमाने में भी पैपराजी इनको सम्मान देते हैं, लेकिन इन्हें कोई इज्जत नहीं है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इन्हें विलेन का रोल करने की जरूरत नहीं है, यह असल में ऐसी ही है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि वह स्कूल की प्रिंसिपल की तरह व्यवहार कर रही हैं। एक ने लिखा कि यह इतने गुस्से में क्यों रहती हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पता नहीं ऐश्वर्या इनके साथ कैसे रहती होंगी।

Tv Actors: सेट पर कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो चुके हैं टीवी के ये सितारे, आखिर में बनानी पड़ी थी सीरियल से दूरी


 
विज्ञापन

jaya bachchan loses her cool at ranveer alia Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani premiere got angry on paparazzi
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो यह फिल्म इसी हफ्ते 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी नजर आने वाले हैं।

Bollywood: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने की थी शादीशुदा मर्दों से शादी,आज जी रही हैं आलीशान जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed