फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Joe Jonas dismisses divorce case with Sophie Turner as couple reaches custody agreement

Joe-Sophie: जो जोनस ने सोफी टर्नर संग तलाक के मामले को किया खारिज, बच्चों की कस्टडी पर हुआ समझौता

Sat, 14 Oct 2023 01:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 14 Oct 2023 01:09 PM IST
सार

अब इसी बीच जो जोनस ने तलाक के मामले को खारिज कर दिया है और बेटियों की कस्टडी को लेकर साथ में एक समझौते पर आए हैं।
 

विज्ञापन
Joe Jonas dismisses divorce case with Sophie Turner as couple reaches custody agreement
सोफी टर्नर और जो जोनस - फोटो : Instagram

विस्तार

देसी गर्ल का परिवार अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। चाहे फिर वह उनकी मां हों या फिर सास। पिछले काफी समय से अपने वर्ल्ड टूर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे जोनस ब्रदर्स के परिवार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। हॉलीवुड अभिनेत्री सोफी टर्नर और गायक जो जोनस ने एक-दूसरे से तलाक लेने का फैसला किया है। अब इसी बीच जो जोनस ने तलाक के मामले को खारिज कर दिया है और बेटियों की कस्टडी को लेकर साथ में एक समझौते पर आए हैं।
विज्ञापन


 जो जोनस ने सोफी टर्नर संग तलाक के मामले को किया खारिज
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पॉप गायक जो जोनास ने सोफी टर्नर संग अपने तलाक के मामले को खारिज करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद यह कपल ने एक साथ बच्चों की कस्टडी को लेकर बीच का रास्ता निकाला है। खबरों की मानें तो कपल हर मसले को शांति से हल करने के बारे में सोच रहा है और किसी भी तरह के सोशल पब्लिसिटी से बचना चाह रहा है।
विज्ञापन

 

KBC 15: अमिताभ बच्चन ने चैनल से की पोजिशन में बदलाव की सिफारिश, होस्ट की बजाय बिग बी ने मांगा यह पद

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की कस्टडी पर हुआ समझौता
इस सप्ताह जो और सोफी ने अपनी दोनों बेटियों की कस्टडी को लेकर बीच का रास्ता निकाला है। इस समझौते के बाद बेटियां एक समय में लगभग दो सप्ताह तक अपने माता-पिता के साथ रहेंगी। कपल का परिवार भी इस फैसले से खुश नजर आ रहा है। इसी बीच खबर है कि सोफी ने देसी गर्ल को इंस्टाग्राम पर अन फॉलो कर दिया है।

KBC 15: अमिताभ बच्चन ने चैनल से की पोजिशन में बदलाव की सिफारिश, होस्ट की बजाय बिग बी ने मांगा यह पद

सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था तलाक
वहीं, बात करें जो जोनस और सोफी टर्नर तो कपल की दो बेटियां हैं, विला और डीजे। अभी हाल ही में सोफी टर्नर ने अपनी तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था और इस खबर ने उनके फैंस और उनके अपनों के बीच हलचल मचा दी। इसी के साथ चौंकाने वाली खबरें भी सामने आईं। अब देखना है कि जो इसपर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed