{"_id":"5d92e15a8ebc3e93df423c4c","slug":"john-abraham-announces-his-big-hit-satyamev-jayate-sequel-poster-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉन अब्राहम ने किया 'सत्यमेव जयते' के सीक्वल का एलान, पहला पोस्टर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जॉन अब्राहम ने किया 'सत्यमेव जयते' के सीक्वल का एलान, पहला पोस्टर रिलीज
Tue, 01 Oct 2019 10:47 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
john abraham
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉन अब्राहम की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सत्यमेव जयते' साल 2018 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी । अब जॉन ने फैंस के लिए इस फिल्म के सीक्वल की घोषणा कर दी है । जॉन ने मंगलवार को फिल्म का पहला पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया। इसमें उनकी बेहतरीन बॉडी और सीने पर तिरंगा नजर आ रहा है।
पोस्टर पर लिखा है, 'तन, मन, धन से बढ़कर जन, गण, मन।' फिल्म का डायरेक्शन मिलाप जावेरी करेंगे और यह अगले साल 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी। दिव्या खोसला कुमार भी 'सत्यमेव जयते 2' से एक्टिंग में वापसी करेंगी।
फिल्म को लेकर मिलाप ने कहा कि वो पहली बार जॉन और दिव्या की जोड़ी के साथ काम करने जा रहे हैं ।
इससे पहले मिलाप ने जॉन के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' बनाई थी । इस फिल्म ने पहले ही दिन 20 करोड़ रुपये की कमाई की थी । पहली फिल्म के सफल होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि सीक्वल में और ज्यादा एक्शन, इमोशन, देशभक्ति और पावर होगा। फिल्म को लेकर जॉन अब्राहम भी काफी उत्साहित हैं ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मुझे फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई । मुझे पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब होगी । सत्यमेव जयते 2 की कहानी आज के समय को दिखाएगी । जिससे दर्शक खुद को जोड़ पाएंगे । मैं बिना वजह किसी फिल्म में काम नहीं करता। कहानी और रोल में दर्शकों के लिए एक संदेश होना जरूरी है ।'
बता दें कि इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, मोनिषा आडवाणी, निखिल आडवाणी, मधु भोजवानी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं ।

John Abraham's #SatyamevaJayate2 comes out on Gandhi Jayanti weekend next year... Divya Khosla Kumar is the leading lady... Written and directed by @zmilap and, produced by @nikkhiladvani and @itsBhushanKumar!! @TSeries @EmmayEntertain pic.twitter.com/vytosK1u8A
— BEING BOLLYWOOD (@Arhan__04) October 1, 2019