फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   john abraham film satyameva jayate trailer released

अक्षय कुमार को कड़ी टक्कर देने आ गए जॉन अब्राहम, अब इस बुराई के खिलाफ उठाएंगे हथियार

Thu, 28 Jun 2018 03:56 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
john abraham film satyameva jayate trailer released
John Abraham
जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। महज कुछ देर पहले रिलीज हुए इस ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 'सत्मेव जयते' के ट्रेलर को अब तक 4 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को मुंबई में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया। इस मौके पर प्रोड्यूसर भूषण कुमार के साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई।
विज्ञापन


इस फिल्म की कहानी ऐसे पुलिसवाले की है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ अकेले ही लड़ता है। इस फिल्म में लीड रोल में जॉन अब्राहम है ऐसे में यह फिल्म पूरी तरह से एक्शन से भरपूर है। जॉन के अलावा इस फिल्म में मनोज बायपेयी, आयशा शर्मा और अम्रुता खानविलकर मुख्य किरदार में हैं।
विज्ञापन

john abraham film satyameva jayate trailer released
John Abraham
जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरन' हाल ही में रिलीज हुई है जिसे बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी मिली। ऐसे में 'सत्यमेव जयते' जॉन की दूसरी देशभक्ति से जुड़ी फिल्म है जिससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म हिट होगी। ट्रेलर में जॉन का दमदार लुक देखने को मिला है। इसके साथ ही बेहतरीन डायलॉग्स की भरमार है।

john abraham film satyameva jayate trailer released
John Abraham
आपको बता दें, 'सत्यमेव जयते' मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बन रही है जो कि इसी साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। दिलचस्प बात ये हैं कि 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरन' की सक्सेस के बाद जॉन देशभक्ति फिल्मों पर फोकस करना चाहते हैं जिसपर पहले से ही अक्षय कुमार का कब्जा है। जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' और अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' इस स्वतंत्रता दिवस पर एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है। ऐसे में इतना तो तय है कि मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed