{"_id":"5dd4a8f98ebc3e54aa6b2132","slug":"john-abraham-is-waiting-for-ayushmann-khurrana-yes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉन को आयुष्मान की 'हां' का इंतजार, लगातार हिट देने के बाद 'विकी डोनर' स्टार की डायरी फुल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जॉन को आयुष्मान की 'हां' का इंतजार, लगातार हिट देने के बाद 'विकी डोनर' स्टार की डायरी फुल
Wed, 20 Nov 2019 11:10 AM IST
शिप्रा सक्सेना
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
John and Ayushmann Khurrana
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा में सात लगातार हिट फिल्में दे चुके अभिनेता आयुष्मान खुराना को लेकर इन दिनों तमाम निर्माता फिल्में बनाना चाह रहे हैं। आयुष्मान को फिल्मों की शूटिंग फटाफट पूरी करने के लिए जाना जाता है और वह एक बार कहानी व पटकथा तय हो जाने के बाद सेट पर ज्यादा नखरे भी नहीं करते। लेकिन, एक निर्माता हैं जो आयुष्मान की हां का इंतजार पिछले साल भर से कर रहे हैं। ये निर्माता कोई और नहीं बल्कि मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम है जिनके प्रोडक्शन हाउस से ही आयुष्मान फिल्म 'विकी डोनर' में लॉन्च हुए थे।
हिंदी सिनेमा को आयुष्मान खुराना के तौर पर एक नया स्टार देने का श्रेय जॉन अब्राहम को ही जाता है। उन्होंने लीक तोड़ने वाली फिल्म विकी डोनर जैसे विषय पर भरोसा जताया और इसी फिल्म ने आयुष्मान खुराना के लिए हिंदी सिनेमा में अतरंगी विषयों पर बनने वाली फिल्मों की लाइन खोल दी। अब जबकि आयुष्मान खुराना सुपरस्टार बन चुके हैं। खुद को लेकर फिल्में बनाने की सोचने वाले निर्माताओं से मिलने का वक्त तक नहीं निकाल पा रहे हैं और तो और अपनी फीस भी काफी ऊंची कर चुके हैं। ऐसे में जॉन अब्राहम को भी आय़ुष्मान खुराना के साथ अगला प्रोजेक्ट शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है।
अमर उजाला से बातचीत में जॉन अब्राहम कहते हैं, “आयुष्मान खुराना को लॉन्च करने का क्रेडिट भले मुझे दिया जाता हो लेकिन मैं इसे स्वीकार नहीं करता। आयुष्मान ने अपनी मेहनत और अपनी लगन से वो मुकाम पाया है जहां आज वह हैं। उनकी फिल्मों के चयन की काबिलियत पर मुझे फख्र होता है। हम अक्सर मिलते रहते हैं और नए प्रोजेक्ट्स पर बात भी करते हैं। मैं आयुष्मान के साथ अपने प्रोडक्शन हाउस की दूसरी फिल्म शुरू करना चाहता हूं लेकिन अभी शायद इसमें वक्त लगेगा।”
विज्ञापन
ये वक्त क्यों लगेगा, इस सवाल पर जॉन तो खुद नहीं बताते लेकिन उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि जॉन के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से आयुष्मान को कुछ कहानियां सुझाई गई हैं लेकिन अभी तक इसके लिए ग्रीन सिगनल मिलना बाकी है। दूसरी वजह ये भी है कि आयुष्मान शायद खुलकर अपनी मौजूदा फीस भी जॉन से मांगने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- सेल्समैन की नौकरी करते थे अरशद वारसी, अब बोले- मैंने कभी किसी काम को छोटा नहीं समझा