फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   john abraham likes bhushan kumar film satyamev jayate 2 script

'सत्यमेव जयते 2' की स्क्रिप्ट सुन झूम उठे जॉन अब्राहम, फिल्म में बड़ी-बड़ी चीजों को करेंगे तबाह

Thu, 28 Nov 2019 01:07 PM IST
भावना शर्मा मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
john abraham likes bhushan kumar film satyamev jayate 2 script
john abraham - फोटो : amar ujala
'सत्यमेव जयते' और 'मरजावां' के निर्देशन के बाद मिलाप झावेरी अपनी निर्देशित पांचवी फिल्म के साथ दस्तक देने के लिए तैयार हैं। 15 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म 'मरजावां' को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। बीते दिनों फिल्म की सक्सेस पार्टी के बाद अब मिलाप अपनी अगली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में व्यस्त हो चुके हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार मुख्य किरदार में हैं। यह एक कॉप ड्रामा फिल्म है जिसमें जबर्दस्त एक्शन होने की बात कही जा रही है। अब फिल्म के एक्शन और अहम जानकारी से जुड़ा मिलाप का एक बयान सामने आया है।
विज्ञापन


अगले साल मार्च-अप्रैल में शुरू होगी शूटिंग
मिलाप ने बताया कि परिवार संग दुबई में छुट्टियों का आनंद उठाने के बाद वह अपनी अगली फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' पर काम शुरू कर चुके हैं। उन्होंने बताया, 'फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और एक्शन डिजाइन और संगीत पर काम चल रहा है। अगले साल मार्च-अप्रैल से हम फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी।'
विज्ञापन

इस वजह से गांधी जयंती पर रिलीज होगी फिल्म
फिल्म को 2 अक्टूबर को रिलीज करने के बारे में मिलाप ने बताया, 'यह एक बड़ा राष्ट्रीय दिन है और यह फिल्म भी देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत है। फिल्म की कहानी को लेकर हिंसा और अहिंसा पर बहस होना लाजमी है। फिल्म में जॉन देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। यह पिछली फिल्म की तरह नहीं है बल्कि एक नई कहानी है। सतर्क लोग अक्सर हिंसा का सहारा लेते हैं क्योंकि वे न्याय अपने हाथों में ले लेते हैं और गांधीजी अहिंसा के प्रतीक हैं। फिल्म में इसकी चर्चा है इसीलिए हमने 2 अक्टूबर फिल्म को रिलीज करने के लिए चुना। फिल्म में गांधीजी का एक सम्मानजनक संदर्भ भी दिया गया है। हिंसा और अहिंसा एक दूसरे के बिना विचारों के रूप में मौजूद नहीं हो सकते। फिल्म के पोस्टर में जॉन एक पुलिस अफसर के किरदार में दिख रहे हैं लेकिन फिल्म में और भी दिलचस्प  चीजें हैं। जब मैंने जॉन को फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई थी तो वह खुशी से झूम उठे थे। उन्होंने कहा था कि यह उनकी सुनी सर्वोत्तम कहानियों में एक है।

john abraham likes bhushan kumar film satyamev jayate 2 script
john - फोटो : amar ujala
पिछली फिल्मों के मुकाबले तीन गुना एक्शन
फिल्म में मिलाप, जॉन से कुछ अलग और असल एक्शन सीन्स करवाने का मन बना रहे हैं। इस बारे में उन्होंने बताया, 'स्तर के अनुसार यह पहली फिल्म के मुकाबले कहीं बड़ी होगी। इस बार जॉन टॉयर के मुकाबले और भी बड़ी चीज तोड़ते-फोड़ते नजर आएंगे। मेरी पहली चुनौती यह देखने की रही कि पहली पार्ट में टायर फाड़ने के बाद अब जॉन और क्या चीजें फाड़ या तोड़ सकते हैं।  'सत्यमेव जयते 1' और मरजावां के मुकाबले इस फिल्म में तीन गुना एक्शन देखने को मिलेगा। इसके लिए हम एक अच्छी एक्शन टीम गठित कर रहे हैं। इस बार जॉन और भी धमाकेदार अंदाज में नजर आने वाले हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed