सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   john abraham riteish deshmukh nora fatehi shehnaaz gill starrer film 100% will release diwali 2023

100% Movie: अगले साल रिलीज होगी फिल्म 100%, जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख के साथ लीड रोल में दिखेंगी शहनाज गिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 29 Aug 2022 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही और शहनाज गिल की फिल्म 100 % की शूटिंग साल 2023 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है। ये भी कहा जा रहा है कि ये फिल्म दीवाली 2023 में रिलीज किए जाने की भी उम्मीद है।

john abraham riteish deshmukh nora fatehi shehnaaz gill starrer film 100% will release diwali 2023
जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म निर्देशक भूषण कुमार और अमर बुटाला ने साजिद खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 100% के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही, और शहनाज गिल नजर आने वाले हैं। ये कॉमेडी से भरपूर एक पारिवारिक फिल्म है। ये फिल्म मनोरंजन से भरपूर होने का वादा करती है। भारतीय शादियों और जासूसों की दीवानगी की पृष्ठभूमि पर आधारित साजिद खान की यह फिल्म कॉमेडी और एक्शन से भरपूर  है। 

अगले साल शुरू होगी शूटिंग

जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही और शहनाज गिल की फिल्म 100 % की शूटिंग साल 2023 की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है। ये भी कहा जा रहा है कि ये फिल्म दीवाली 2023 में रिलीज किए जाने की भी उम्मीद है। फिल्म 100% गुलशन कुमार और टी-सीरीज एसोसिएशन मीडिया प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। साजिद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अमर बुटाला ने प्रोड्यूस किया है।

AR Rahman: एआर रहमान के नाम पर होगा कनाडा की एक और सड़क का नाम, म्यूजिक डायरेक्टर ने जताया आभार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सितारे आएंगे नजर

स्टारकास्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप रही। वहीं रितेश देशमुख भी एक विलेन रिटर्न्स में कैमियो रोल में नजर आए हैं। इसके अलावा नोरा फतेही इन दिनों एक डांस रियलिटी शो को जज  कर रही हैं, वहीं शहनाज गिल भी बहुत जल्द फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं।

Shefali Shah: अक्षय कुमार से आगे निकलीं शेफाली शाह, एक या दो नहीं इस साल रिलीज हुईं चार फिल्में व सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed