सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   John Abraham shared an appreciation note on social media after Attack fails at box office

Attack Box Office: फिल्म की रिलीज के बाद पहली बार बोले जॉन, कहा - "हमें जो चाहिए था, हमें मिल गया"

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 07 Apr 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार

जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'अटैक' के लिए एक नोट साझा करते हुए प्रशंसकों को फिल्म को प्यार देने के लिए धन्यवाद कहा है।

John Abraham shared an appreciation note on social media after Attack fails at box office
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के बज के सामने जॉन अब्राहम की 'अटैक' बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई। 3.51 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत करने वाली फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर केवल 8 करोड़ रुपये की ही कमाई की है। यानी नए कॉन्सेप्ट और हाॅलीवुड की प्रसिद्ध सीरीज से प्रभावित 'अटैक' का जादू 'द कश्मीर फाइल्स' और 'आरआरआर' के सामने नहीं चल पाया। 

फिल्म फ्लॉप होने के बाद अब अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में जॉन ने अपनी फिल्म 'अटैक पार्ट 1' को मिली सराहना के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। जॉन अब्राहम ने लिखा, "फिल्म के लिए हमें जो भी सराहना मिली है, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! कुछ नया और अलग स्वीकार करने के लिए धन्यवाद। उद्योग को कुछ ताज़ा और नया देने के लिए अटैक हमारी ओर से एक ईमानदार, विनम्र प्रयोग था। महामारी की तीन लहरों के बीच फिल्म बनाना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन हमें वह मिला जो हम चाहते थे। मुझे इस फिल्म पर गर्व है। फिल्म अटैक पर टीम के प्रत्येक सदस्य द्वारा किए गए ईमानदार प्रयास के लिए एक बार फिर, धन्यवाद।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपनिंग डे पर 3.5 करोड़ कमाने वाली फिल्म 'अटैक' ने अपने पहले पांच दिनों में केवल 11 करोड़ रुपये की कमाई की है। रिपार्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने छठे दिन लगभग 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन लक्ष्य राज आनंद ने किया है और इसे सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया गया है। अटैक का निर्माण पेन स्टूडियोज के जयंतीलाल गड़ा, जॉन अब्राहम और अजय कपूर ने किया है और उम्मीद है कि इसका सीक्वल भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed