फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   John Abraham team up with Milap Milan Zaveri and Bhushan Kumar for Mera Bharat Mahan

जॉन अब्राहम की 'मेरा भारत महान' कविता को मिला भूषण कुमार का साथ

Thu, 23 Apr 2020 07:14 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 23 Apr 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
John Abraham team up with Milap Milan Zaveri and Bhushan Kumar for Mera Bharat Mahan
जॉन अब्राहम के साथ मिलाप जावेरी और भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्मकार मिलाप जावेरी द्वारा लिखित और जॉन अब्राहम द्वारा गाए 'मेरा भारत महान' कविता को अब टी सीरीज का साथ मिल गया है। यह कविता  टी सीरीज के यू ट्यूब अकाउंट पर उपलब्ध है। इस गाने के माध्यम से जॉन इस कठिन परिस्थिति में देश की सेवा में लगे लोगों के प्रति आभार जताते हुए सकारात्मक संदेश साझा कर रहे हैं। करीब ढाई मिनट की इस कविता को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 

विज्ञापन


इस गाने में जहां एक तरफ जॉन अब्राहम कविता पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ वीडियो में डॉक्टर्स, पुलिस, आर्मी और दूसरी सेवाओं से जुड़े लोग अपने कर्त्तव्य को निभाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में मौजूदा समय के हालात से जुड़े तमाम शॉट्स भी नजर आते हैं। साथ ही तमाम पुराने शॉट्स का इस्तेमाल कर भी इसे प्रभावी बनाया गया है।

विज्ञापन

John Abraham team up with Milap Milan Zaveri and Bhushan Kumar for Mera Bharat Mahan
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बीते दिनों इस कविता के बारे में बात करते हुए जॉन ने कहा था, 'इसका श्रेय पूरी तरह से मिलाप जावेरी को जाता है। उन्होंने यह कविता लिखी और मुझे वाट्सऐप की। मैंने उनसे कहा, 'यह खूबसूरत है।' वह चाहते थे कि मैं इस कविता का वर्णन करूं। इसके लिए कुछ मिनट लगे। देखते ही देखते इस कविता ने नकारात्मक और नफरत से भरी दुनिया मे सकारात्मक संदेश फैलाया।'

अपनी इस रचना को लेकर निर्देशक मिलाप जावेरी कहते हैं, मैंने 'मेरे भारत महान' कविता लिखी और उसे वीडियो के तौर पर सोचा। मुझे लगता है कि पूरा देश और दुनिया को सकारात्मक संदेश, हिम्मत और आशा की जरूरत है। हम सब अपने घरों में बैठे हैं और अपने दायित्व को पूरा कर रहे हैं। लेकिन डॉक्टर्स, पुलिस और जरूरी सुविधाओं से जुड़े लोग बाहर हमारे लिए इस परिस्थिति का सामना कर रहे हैं। यह उनके प्रति एक सम्मान है। मुझे बहुत खुशी हुई जब जॉन को यह कविता पसंद आई और उन्होंने इसका हिस्सा बनने के लिए सहमति जाहिर कर दी।'

यहां देखें कविता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed