फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   K.N Singh Bollywood Famous Villain Work With Raj Kapoor Dharmendra In Films

K.N Singh: खौफ ऐसा कि इन्हें दरवाजे पर खड़ा देख अंदर भागी महिला, राज कपूर से लेकर धर्मेंद्र तक से दुश्मनी ली

Fri, 31 Jan 2025 09:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 31 Jan 2025 09:00 AM IST
सार

बड़े पर्दे पर हीरो के किरदार जितने दमदार होते हैं, विलेन भी उतने ही शानदार रहे हैं। अगर 40-50 के दशक की बात की जाए तो हिंदी फिल्माें में विलेन का किरदार निभाकर एक्टर के.एन सिंह काफी मशहूर हुए। वह ऐसे विलेन के किरदार निभाते थे, जिन्हें देख दर्शक डर जाते थे। जानिए, इस उम्दा कलाकार के करियर, जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से।   

विज्ञापन
K.N Singh Bollywood Famous Villain Work With Raj Kapoor Dharmendra In Films
40-50 के दशक के मशहूर अभिनेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब भी बॉलीवुड में बेहतरीन विलेन के बारे में बात होगी तो उसमें एक्टर के. एन सिंह का नाम जरूर शामिल किया जाएगा। 40-50 के दशक में के.एन सिंह ने अलग-अलग तरह के विलेन के किरदार बड़े पर्दे पर निभाए। उनका नाम बॉलीवुड के क्रूर और सबसे बुरे विलेन में शामिल हो गया। आज एक्टर के.एन सिंह की 25वीं पुण्यतिथि (31 जनवरी 2000) है। इस मौके पर जानिए, इस बेहतरीन कलाकार के बारे में कुछ खास बातें। 

विज्ञापन

खिलाड़ी से एक्टर बनने का सफर 
के.एन सिंह के पिता देहरादून में एक वकील थे। बड़े होने पर के.एन सिंह आर्मी में जाना चाहते थे। बाद में वह स्पोर्ट्स की फील्ड में सक्रिय हुए। जैवलीन थ्रो गेम में वह बर्लिन ओलंपिक (1936) के लिए सेलेक्ट भी हुए, लेकिन बहन के बीमार होने के कारण गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए। वह अपनी बहन की देखभाल के लिए कोलकाता पहुंच गए। यहां उनकी मुलाकात पृथ्वीराज कपूर से हुई। उन्होंने ही के.एन सिंह को देबकी बोस से मिलवाया। देबकी बोस ने के.एन सिंह को पहली फिल्म ‘सुनेहरा संसार’ ऑफर की। इसके बाद वह 40 से लेकर 50 के दशक तक कई फिल्मों में बतौर कैरेक्टर आर्टिस्ट, विलेन के रोल में नजर आए। इन फिल्माें में ‘बागबान’, ‘सिकंदर’, ‘ज्वार भाटा’, ‘हुमांयू’, ‘आवारा’, ‘जाल’, ‘सीआईडी’, ‘हावड़ा ब्रिज’, ‘चलती का नाम गाड़ी’ और ‘एन ईवनिंग इन पेरिस’ शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

K.N Singh Bollywood Famous Villain Work With Raj Kapoor Dharmendra In Films
राज कपूर, के.एन सिंह और धर्मेंद्र - फोटो : एक्स (ट्विटर)

नामी एक्टर्स की फिल्मों में बने विलेन
के.एन सिंह ने कई फिल्मों में विलेन के रोल निभाए। वह कई नामी हीरो के अपाेजिट भी विलेन बने और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा लिया। खासकर राज कपूर की फिल्म ‘बरसात’ और ‘आवरा’ में के.एन सिंह के नेगेटिव रोल दर्शकों को काफी पसंद आए। वह धर्मेंद्र और राजेश खन्ना की भी कई फिल्मों में उनके दुश्मन बने। जब भी बड़े पर्दे पर के.एन सिंह का विलेन का किरदार नजर आता तो दर्शक डर जरूर जाते थे।  

जब के.एन को देखकर एक महिला डर गई
बड़े पर्दे पर निभाए विलेन के किरदारों की छवि के.एन सिंह की पहचान का अहम हिस्सा बन गई। असल जिंदगी में भी लोग उन्हें बुरा आदमी ही समझने लगे। एक इंटरव्यू में वर्षों पहले के.एन सिंह ने ही बताया था कि वह एक फिल्म की शूटिंग खत्म करके वापस जा रहे थे। इस बीच उन्हें एक चिट्ठी अपने किसी दोस्त को देनी थी। वह उसके घर पहुंचे, तभी गेट पर एक महिला आई, जैसे ही उस महिला ने के.एन सिंह को देखा तो चिल्लाने लगी और डर के मारे घर के अंदर चली गई। 

आखिर में आंखों की रोशनी खो दी
बहुत लंबे वक्त तक के.एन सिंह ने बॉलीवुड में काम किया, खूब शोहरत हासिल की लेकिन मुश्किल समय में इंडस्ट्री ने उनका साथ नहीं दिया। उम्र दराज होने पर के.एन सिंह ने अपनी आंखों की रोशनी खो दी। वह आखिर दिनों में अपनी एक गोद ली हुई संतान के साथ रहते थे। साल 2000 में यह उम्दा एक्टर हमारे बीच से चला गया लेकिन इनके निभाए विलेन के किरदार दर्शकों की यादों में हमेशा के लिए बस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed