Kajol: बेटी नीसा की पॉपुलैरिटी देख खुश हैं काजोल, बोलीं- वह दिल खोलकर जी रही है अपनी जिंदगी
नीसा की लोकप्रियता पर एक इवेंट में काजोल ने कहा कि मुझे उस पर गर्व महसूस होता है। मुझे यह बात अच्छी लगती है कि वह जहां भी जाती है, खुद को गरिमा के साथ पेश करती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और काजोल की लाडली नीसा देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह पार्टी और इवेंट्स में स्पॉट की जाती हैं और ड्रेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई बार उन्हें अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि, अजय और काजोल नीसा को हमेशा यही सलाह देते हैं कि वह ट्रोलिंग पर खास ध्यान न दें। यह जिंदगी का एक हिस्सा है। वहीं, अब एक इवेंट में काजोल ने अपनी बेटी नीसा की लोकप्रियता पर प्रतिक्रिया दी है।
नीसा को काजोल का समर्थन
दरअसल, बेटी नीसा की लोकप्रियता पर एक इवेंट में काजोल ने कहा, 'बेशक, मुझे उस पर गर्व महसूस होता है। मुझे यह बात सबसे अच्छी लगती है कि वह जहां भी जाती है, खुद को गरिमा के साथ पेश करती है। मैं बस इतना कह सकती हूं कि वह 19 साल की है और अपनी जिंदगी दिल खोलकर जी रही है। उसे ऐसा करने का अधिकार है, जो वह करना चाहती है, वह कर सकती है। मैं हमेशा उसका समर्थन करूंगी।'
Ravi Kishan: चोरी करने पर लेदर की बेल्ट से रवि किशन को पड़ी थी मार, फिर उठाया ये कदम
ट्रोलिंग का शिकार होती हैं नीसा
फैंस अक्सर पूछते हैं कि नीसा बॉलीवुड डेब्यू कब कर रही हैं? इस सवाल पर अजय और काजोल दोनों ही कई बार साफ कर चुके हैं कि अभी उनकी बेटी की फिल्म इंडस्ट्री में आने की कोई योजना नहीं है। काजोल से पहले अजय भी अपनी बेटी की आजादी के बारे में बात कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि जब वह ट्रोलिंग का शिकार होती हैं तो उन्हें बुरा महसूस होता है, लेकिन उन्होंने कभी नीसा पर इसका असर नहीं होने दिया।
Adipurush: वैष्णों देवी दर्शन करने पहुंचे भूषण कुमार और ओम राउत, 'आदिपुरुष' के प्रमोशन से पहले टेका माथा
नीसा पर क्या बोले अजय
अजय ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि अपने बच्चों को लगातार समझाना होता है कि वह जो ऑनलाइन कमेंट पढ़ते हैं, उससे परेशान नहीं होना चाहिए। फैंस में हमारे ट्रोल्स की संख्या बहुत कम होती है। इस तरह की नकारात्मकता पर हमें ध्यान नहीं देना चाहिए। इसे नजरअंदाज करना मैंने सीखा है और अपने बच्चों को भी ऐसा करने के लिए कहता हूं। मैंने कभी इन चीजों से अपने बच्चों को परेशान होने नहीं दिया।
Shraddha Kapoor: माय फ्रेंड पिंटू से रातों-रात बाहर हुई थीं श्रद्धा कपूर, दुख में खुद को तीन दिन तक दी यह सजा