सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kajol Revealed Ajay Devgn Does not Seen Many film of her Wife Details Inside

Kajol: अजय देवगन ने नहीं देखीं काजोल की बहुत सी फिल्में, अभिनेत्री बोलीं- मुझे इससे कोई परेशानी नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 08 Oct 2023 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार

काजोल ने खुलासा किया कि अजय देवगन उनके कई फिल्में नहीं देखते हैं। इस दौरान उन्होंने यह साफ किया कि इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

Kajol Revealed Ajay Devgn Does not Seen Many film of her Wife Details Inside
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार

अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। दोनों की शादी को अब 24 साल से ज्यादा हो गए हैं। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें कभी काम के लिए उनकी मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ी। हाल ही में एक साक्षात्कार में अभिनेत्री ने खुद से जुड़ीं कई बातें बताईं। 


Lokesh Kanagaraj: प्रभास के साथ अगली फिल्म के लिए हाथ मिलाएंगे लोकेश कनगराज, 'लियो' निर्देशक ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय ने नहीं देखी काजोल की कई फिल्म

फिल्म कंपेनियन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने खुलासा किया कि अजय देवगन उनके कई फिल्में नहीं देखते हैं। इस दौरान उन्होंने यह साफ किया कि इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं है। अभिनेत्री ने कहा कि हम दोनों इंसान के रूप में बहुत सिक्योर हैं। इसलिए, हमने कभी एक-दूसरे के पास जाकर नहीं कहा, इस सीन को इस तरह करो। हम ऐसा कभी नहीं करते। हम इसके बारे में कभी बात नहीं करते। हमारे पास बात करने के लिए और भी बहुत कुछ है। दो बच्चे हैं, घर है, दो कुत्ते हैं, चार गाड़ी हैं तो बीच में बहुत कुछ आता है, इसलिए हमें फिल्मों या अभिनय के बारे में बात करने का समय नहीं मिलता।

काजोल ने की पति के निर्देशन की तारीफ

बता दें कि 2008 में काजोल ने अजय देवगन की पहली निर्देशित फिल्म 'यू मी और हम' में अभिनय किया था। उनके प्रदर्शन को दर्शकों ने विशेष रूप से सराहा था। अभिनेत्री ने अजय द्वारा निर्देशित होने के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, "यह अद्भुत था। वास्तव में वह उन सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक हैं, जिनके साथ मैंने कभी काम किया है। मैं उन्हें यह बताती रहती हूं। मैं उनसे कहती हूं कि आपको मुझे फिर से अपनी फिल्म में वापस लेना चाहिए। हमें साथ में एक फिल्म करने की जरूरत है, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें इसके लिए परफेक्ट स्क्रिप्ट ढूंढनी होगी, जो अभी तक उनके सामने नहीं आई है।'' 

विज्ञापन

इस फिल्म में दिखेंंगी काजोल

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में काजोल ने एक ओटीटी फिल्म 'दो पत्ती' की शूटिंग शुरू की है। इसका निर्देशन कनिका ढिल्लों कर रही हैं। निर्माता के रूप में यह कृति सेनन की पहली फिल्म भी है।
Gurdas Maan: गुरदास मान का कनाडा में होने वाला कॉन्सर्ट स्थगित, दोनों देशों के बीच चल रहा विवाद बना वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed