Kajol: काजोल के लिए 'मील का पत्थर' था नोयेनिका का किरदार, 'द ट्रायल' के रोल पर अभिनेत्री ने खुलकर की बात
हाल ही में 49 साल की हुईं काजोल इंडस्ट्री की शानदार अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और उनके फैंस उन्हें हर किरदार में खूब प्यार देते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में अपनी चुलबुली अदा के लिए मशहूर अभिनेत्री काजोल ने हाल ही में ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। 'द ट्रायल' में नोयोनिका का दमदार किरदार निभाकर लोगों का दिल जीतने वाली काजोल ने हाल ही में अपने इस रोल के बारे में खुलकर बात की है। काजोल जहां एक तरफ अपने चुलबुले अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं, वहीं इस सीरीज में अभिनेत्री एक बहुत ही सीरियस रोल में दिखाई दीं। ऐसे में उनका कहना है कि यह किरदार उनके लिए एक माइलस्टोन है।
हाल ही में 49 साल की हुईं काजोल इंडस्ट्री की शानदार अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं और उनके फैंस उन्हें हर किरदार में खूब प्यार देते हैं। ऐसे में जब 'द ट्रायल' में काजोल एकदम जुदा अंदाज में पर्दे पर आईं तो उसे भी अभिनेत्री के फैंस ने भरपूर प्यार दिया। वकील नोयोनिका सेनगुप्ता का अलग रोल निभाने वाली काजोल का कहना है कि उनकी पहली सीरीज 'द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा' में उनका किरदार उनके करियर का नया मील का पत्थर है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में वह इससे कई ज्यादा पाएंगी।
Luv Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा के संघर्ष को याद कर भावुक हुए बेटे लव, बोले- पैसे बचाने के लिए भूखे रहते थे अभिनेता
काजोल बोलीं, 'यह बहुत अच्छा लगता है। मुझे यह तथ्य पसंद है कि सभी प्रकार के लोगों ने इसे देखा है और यह ऐसी सीरीज नहीं है, जो समाज के एक वर्ग को आकर्षित कर रहा हो। मैं सच में खुश हूं कि सभी ने इसे सार्वभौमिक रूप से पसंद किया और देखा। मेरे पास बहुत सारे माइलस्टोन हैं, जो मुझे पाने हैं और नोयोनिका सबसे नया है। मुझे उम्मीद है कि मुझे और भी बहुत कुछ मिलेगा।'
Ishaan Khatter: निकोल किडमैन की तारीफ करते दिखे ईशान, हॉलीवुड सीरीज 'द परफेक्ट कपल' की शूटिंग पर दिया अपडेट
'द ट्रायल' की बात करें तो डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज की गई यह सीरीज का निर्देशन सुपर्ण एस वर्मा ने किया है। इसकी कहानी नोयोनिका के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने पति राजीव के सेक्स और भ्रष्टाचार घोटाले में जेल जाने के बाद एक प्रैक्टिसिंग वकील के रूप में लौटने के लिए मजबूर किया जाता है। यह सीरीज अमेरिकी कानूनी सीरीज 'द गुड वाइफ' का भारतीय रूपांतरण है। 'द ट्रायल' के दूसरे सीजन के बारे में पूछे जाने पर काजोल ने कहा कि मेकर्स और डिज्नी+हॉस्टार इसके बारे में पुष्टि करे तो ही बेहतर होगा।
Sunny Deol: PAK के छक्के छुड़ाने वाले 'तारा सिंह' को सनी ने बताया सुपरहीरो, हल्क-सुपरमैन से ऐसे की तुलना