फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   kamaal r khan targeted janhvi kapoor Mili Double XL and katrina movie Phone Bhoot Krk says stop making films

KRK: केआरके ने कटरीना से लेकर जान्हवी तक की फिल्म पर साधा निशाना, बोले- पानी नाक के ऊपर जा चुका है अब....

Fri, 04 Nov 2022 05:02 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 05:02 PM IST
सार

आज 'मिली', 'फोन भूत' और डबल एक्सएल रिलीज हुई हैं। हर बॉलीवुड फिल्म पर अपनी आलोचनात्मक प्रतिक्रिया देने वाले कमाल आर खान ने एक बार फिर से इन तीनों फिल्मों को लेकर निर्माताओं पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
kamaal r khan targeted janhvi kapoor Mili Double XL and katrina movie Phone Bhoot Krk says stop making films
कमाल आर खान - फोटो : social media

विस्तार

केआरके जो हमेशा किसी न किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी पर निशाना साधते दिखाई देते हैं। उन्होंने हाल ही में भले ही सलमान और शाहरुख से माफी मांगते हुए उनकी फिल्मों का रिव्यू करने से मना कर दिया हो लेकिन अब भी अन्य सितारों को लेकर उनके तेवर तल्ख दिखाई दे रहे हैं। कमाल आर खान ने अपना लेटेस्ट ट्वीट आज रिलीज हुई फिल्मों को लेकर किया है और साथ ही कहा है कि अब निर्माताओं को फिल्म बनानी बंद कर देनी चाहिए।

विज्ञापन

 

Video: 'मिली' की स्क्रीनिंग में जान्हवी कपूर को एक टक देखती रहीं रेखा, मीडिया के सामने यूं लुटाया प्यार

विज्ञापन

 

आज रिलीज हुई हैं ये फिल्में
आज 4 नवंबर को सिनेमाघरों में जान्हवी कपूर स्टारर सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'मिली', कटरीना कैफ की हॉरर कॉमेडी फिल्म  'फोन भूत' और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा व हुमा कुरैशी की फिल्म  'डबल एक्सएल' रिलीज हुई है, जो बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर आधारित है।  ये तो कलेक्शन आने के बाद ही पता चलेगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्मे कमाल दिखा पाएंगी या फिर नहीं। फिलहाल केआरके ने इन फिल्मों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
Urfi Javed: सिर्फ दो फूल की मदद से उर्फी जावेद ने ढका अपना शरीर, देख भड़के लोग बोले- शर्म करो

 

केआरके ने फिल्म निर्माताओं को दे डाली फिल्म न बनाने की सलाह
केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल से कटरीना, जान्हवी, और सोनाक्षी-हुमा की फिल्म के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा-  "तीन हिंदी फिल्म 'मिली', 'डबल एक्सएल' 'फोन भूत' आज रिलीज हुई हैं और टिकट खिड़की का नजारा बेहद डरावना है, ये साफ चेतावनी है निर्माताओं, कि अब मजाक करना बंद कर दो, क्योंकि पानी नाक के ऊपर जा चुका है, तुम्हारे जोक्स किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं हैं, इसलिए प्लीज फिल्में बनाना बंद करो"।

Bollywood EX-Couples: सरेआम अपने एक्स की धज्जियां उड़ा चुके हैं ये सितारे, मीडिया के सामने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed