फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Vicky Wedding: विक्की और कटरीना के ऐज गैप पर बोलीं कंगना, इंडस्ट्री की अमीर और सफल महिलाओं...

Wed, 08 Dec 2021 12:16 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 08 Dec 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut on Katrina Kaif marrying Vicky Kaushal,Nice to see rich, successful women break norms
कटरीना कैफ और कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की और कटरीना की शादी में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। राजस्थान के बरवाड़ा में 700 साल पुराने किले सिक्स सेंसेस फोर्ट में दोनों शादी करने जा रहे हैं। इस खास मौके पर किले की भव्यता और सुंदरता देखते ही बनती है। शादी की तमाम रस्में शुरू हो गई हैं। शादी में 150 से ज्यादा मेहमान शामिल होने के लिए राजस्थान पहुंच गए हैं। इस बीच विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस कंगना रणौत ने कटरीना और विक्की कोशल की शादी को लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल से स्टोरी को शेयर किया है। 

Kangana Ranaut on Katrina Kaif marrying Vicky Kaushal,Nice to see rich, successful women break norms
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना ने दोनों का नाम न लिखते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि 'बड़े होते हुए हमने ऐसी कई कहानियां सुनी हैं जहां अमीर पुरुषों ने अपने से छोटी उम्र की लड़की से शादी की। यहां तक की एक लड़की का अपने पति से ज्यादा सफल होना भी स्वीकार नहीं किया जाता था। छोटी उम्र के पुरुष से शादी करने की बात तो दूर की है, एक उम्र के बाद शादी हो पाना भी मुश्किल हो जाता है। ये देखकर अच्छा लगा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की लड़की भी इन रूढ़िवादी सोच को तोड़कर पुरानी सोच को बदल रही हैं।



Kangana Ranaut on Katrina Kaif marrying Vicky Kaushal,Nice to see rich, successful women break norms
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अपने इस पोस्ट में बिना नाम लिखे कंगना ने कटरीना की जमकर तारीफ की है और उनके विक्की से शादी करने के फैसले को सही कहा है। हालांकि ये कम ही देखा जाता है कि पंगा गर्ल कंगना किसी की तारीफ कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut on Katrina Kaif marrying Vicky Kaushal,Nice to see rich, successful women break norms
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना और विक्की की शादी की बात करें तो शादी की तमाम रस्में शुरू हो गई हैं। बुधवार को कटरीना की हल्दी और संगीत की रस्म होगी। दोनों 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधकर एक दूसरे के हो जाएंगी।
विज्ञापन
Kangana Ranaut on Katrina Kaif marrying Vicky Kaushal,Nice to see rich, successful women break norms
कटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी - फोटो : @kaybykatrina-vickykaushal09/instagram
इस शादी में शाहरुख, करण जौहर समेत 150 मेहमान शामिल होने जा रहे हैं। खास बात है कि शादी में अंबानी परिवार को निमंत्रण भेजा गया है। अंबानी परिवार के लिए शादी में खास व्यवस्था की गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed