{"_id":"601a7b288ebc3e4b39106a20","slug":"kangana-ranaut-reactions-on-diljit-dosanjh-new-released-song-for-rihanna-name-accuse-to-make-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिलजीत के नए गाने में रिहाना के जिक्र से भड़कीं कंगना, कहा- 'Libru' किसानों के नाम पर पैसे बना रहा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिलजीत के नए गाने में रिहाना के जिक्र से भड़कीं कंगना, कहा- 'Libru' किसानों के नाम पर पैसे बना रहा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Wed, 03 Feb 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, दिलजीत दोसांझ
- फोटो : Twitter
Link Copied
दिल्ली बॉर्डर पर जब से किसान आंदोलन शरू हुआ है तब से बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत और पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के बीच भी ट्विटर जंग जारी है। कंगना किसान बिल पर केंद्र सरकार को सपोर्ट कर रही हैं तो वहीं दिलजीत आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में हैं। वहीं सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद इस जंग ने और भी रफ्तार पकड़ ली है। रिहाना का समर्थन करने पर कंगना ने दिलजीत के खिलाफ ट्वीट कर एक बार फिर भड़ास निकाली है।
Trending Videos
2 of 5
कंगना का ट्वीट
- फोटो : Twitter
दरअसल दिलजीत दोसांझ ने आज अपना एक नया गाना 'RIRI' रिलीज किया है। इसमें रिहाना का जिक्र है। कंगना इसपर भड़क उठीं और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। अपने ट्वीट में लिखा- 'इसको भी अपने 2 रुपये बनाने हैं, ये सब कबसे प्लान हो रहा है। कम से कम एक महीना तो लगेगा वीडियो और अनाउंसमेंट की तैयारी में, और लिबरू चाहता है कि हम ये मान लें कि ये सब ऑर्गेनिक तरीके से हो रहा है...हाहा...'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कंगना का ट्वीट
- फोटो : Twitter
कंगना यहीं नहीं रुकीं। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया। इसमें दिलजीत के लिए लिखा- 'चल ठीक है, बोल दे तू खालिस्तानी नहीं है, क्यों इतना बातें घुमा रहा है? बोल दे सिंपली...क्यों नहीं बोल सकता? सारी बहस बंद हो जाएगी। मेरी धारणा भी साफ हो जाएगी। प्लीज बोलो...'
4 of 5
kangana
- फोटो : instagram
कंगना रणौत ने उनके नए गाने के रिलीज होने पर कई आरोप भी लगाए हैं। वह गाने में रिहाना के उल्लेख से चिढ़ गई हैं और दिलजीत पर ये सबसे कर के पैसे कमाने का आरोप लगा रही हैं। साथ ही कंगना ने उन्हें उनके नाम से ना बुलाकर 'Libru' कहकर पुकारा। अब दिलजीत और कंगना के बीच जमकर लड़ाई हो रही है।
विज्ञापन
5 of 5
विदेशी सेलेब्स
- फोटो : Social media
बता दें कि विदेशी गायक रिहाना के ट्वीट ने किसान आंदोलन पर अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स का ध्यान खींचा है। मंगलवार को उन्होंने किसान आंदोलन से जुड़ी एक खबर को ट्वीट कर कहा था हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे? इसके बाद से ही कई विदेशी सेलेब्स के ट्वीट और प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसमें मिया खलीफा और ग्रेटा थेनबर्ग जैसे नाम शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।