{"_id":"602642d38ebc3ee95a778408","slug":"kangana-ranaut-shared-action-scene-photos-from-dhaakad-shooting-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘धाकड़’ बनने के लिए दिन-रात पसीना बहा रहीं कंगना रणौत, तस्वीरें साझा कर लिखी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘धाकड़’ बनने के लिए दिन-रात पसीना बहा रहीं कंगना रणौत, तस्वीरें साझा कर लिखी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter- @Teamkangana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत इन दिनों फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग कर रही हैं। वे इसकी कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर कर चुकी है। वहीं एक बार फिर उन्होंने ने शूटिंग सेट से एक तस्वीर साझा कर बताया है कि वे अपनी आगामी फिल्म ‘धाकड़’ के लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं।
2 of 5
कंगना रणौत का ट्वीट
- फोटो : Twitter- @Teamkangana
कंगना ने अपने शेड्यूल और डायरेक्टर के बारे में भी जिक्र किया है। ट्विटर पर शेयर की गई फोटो में उनके निर्देशक रजी घई उनके साथ दिख रहे हैं। कंगना ने लिखा, 'बिना रुके 10वें दिन नाइट शिफ्ट, 14 घंटे काम करने के बाद रात सुबह में बदल गई। लेकिन हमारे निर्देशक इस मोड में हैं कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। वैसे मैं पूरी तुम्हारी ही हूं... इसे और ऊपर ले जाएं। अंत में उन्होंने हैशटैग लगाकर अपनी फिल्म ‘धाकड़’ का नाम लिखा।
3 of 5
कंगना रणौत, रजी घई
- फोटो : Twitter- @Teamkangana
ये तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शूटिंग के दौरान किसी एक्शन सीन की है। इसमें कंगना के चेहर पर खून और धूल-मिट्टी लगी हुई है। फिल्म के प्रति कंगना का उत्साह और लगन देखते ही बन रही है। तभी तो एक्शन के लिए वे खुद की तुलना हॉलीवुड की गैल गडॉट से कर बैठी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Social media
कंगना का जुनून देखकर लग रहा है कि वह हर चुनौती को पार करने के लिए तैयार बैठी हैं। अभिनेत्री कंगना रणौत का ये पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजन्स इसपर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : ट्विटर
बहरहाल, इन तस्वीरों को देखकर बेहतर अंदाजा लगाया जा सकता है कंगना आगामी फिल्म में दर्शकों को तगड़ा एक्शन सीन दिखाने वाली हैं। हालांकि उनकी महिला केंद्रित एक्शन फिल्म ऑडियन्स को कितनी पसंद आएगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।