‘इनको जन्म कौन दे रहा है?’, कंगना रनौत ने CJP प्रोटेस्ट की वायरल रील्स पर साधा निशाना, Gen Z को बताया ‘घिनौना’
Kangana Ranaut on Gen G: अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट की खुलकर आलोचना की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट खत्म होने और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद, कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखकर वहां बनी रील्स और इस्तेमाल की गई भाषा पर नाराजगी जताई।
एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी
कंगना ने लिखा, ‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी एक जगह पर इतनी बदसूरती नहीं देखी। Gen Z प्रोटेस्ट के ये रील्स देखने में घिन पैदा करते हैं। जिस तरह ये लोग बात कर रहे हैं और जिस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं, मैंने कभी नहीं देखा कि हर एक फ्रेम इतना अजीब और इतना भद्दा हो सकता है। छी।’
कौन इनकी परवरिश कर रहा है?
उन्होंने आगे उनकी परवरिश पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘इनको जन्म कौन दे रहा है और कौन इनकी परवरिश कर रहा है? भारत खूबसूरत और विविध लोगों का देश है, जो शालीनता और संस्कृति से भरे हुए हैं।’
जेन जी पर हमला जारी रखते हुए कंगना ने कहा, ‘आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और वैसे ही दिखते और व्यवहार करते हैं। इसमें कोई विरोधाभास नहीं है, बस आप दुनिया को अपनी गंदगी, कचरा और बदसूरती दिखा रहे हैं।’
अपने पोस्ट के अंत में कंगना ने डिजिटल ब्रेक लेने की बात कही और लिखा, ‘इन रील्स को देखकर मैं परेशान हो गई हूं, अब मुझे थोड़ा ठीक होने के लिए डिजिटल डिटॉक्स चाहिए।’
ये भी पढ़ें- Kala Hiran: दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, फिल्म ‘काला हिरण’ के लिंक हटाने का दिया आदेश, मेकर्स को लगाई फटकार