फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangna Ranaut: कंगना ने आमिर खान के साथ बिताए वक्त को किया याद, वीडियो पोस्ट कर लिखा- जाने कहां गए वो दिन

Tue, 18 Apr 2023 04:35 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 18 Apr 2023 04:35 PM IST
विज्ञापन
Kangna Ranaut says Amir khan support her before Hrithik Roshan Case
कंगना, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान से साथ बिताए दिनों को मिस कर रही हैं कंगना रनौत, बोली ऋतिक की वजह से मुझे साइडलाइन किया एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपनी बेबाक बयानबाजी की वजह से खबरों में रहती हैं। कंगना कई बार बॉलीवुड के खान्स को लेकर निशाना साध चुकी हैं, लेकिन एक समय पर आमिर खान और कंगना में काफी अच्छी बात होती थी। अब कंगना को वही दिन याद आ रहे हैं।

Kangna Ranaut says Amir khan support her before Hrithik Roshan Case
कंगना रणौत-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा ये कहती रहती हैं कि ऋतिक रौशन के केस के बाद से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री ने उन्हें साइडलाइन कर दिया था। कंगना रनौत करण जौहर पर फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा चुकी हैं।वहीं तीनों खान यानि शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को लेकर भी तीखे बयान दे चुकी हैं। हालांकि एक वक्त पर आमिर खान कंगना रनौत की एक्टिंग और सोच की जमकर तारीफ किया करते थे। अब कंगना को अपने वो बीते दिन और आमिर खान के साथ दोस्ती याद आ रही है।

Kangna Ranaut says Amir khan support her before Hrithik Roshan Case
कंगना रनौत और आमिर खान - फोटो : Social Media

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कंगना आमिर खाम के शो सत्यमेव जयते में पहुंची हैं। जहां कंगना फिल्मों में आइटम नंबर और उनके स्टेप्स को लेकर बात कर रही हैं। कंगना ने कहा कि ‘फिल्मों में जो अश्लील आइटम नंबर होते हैं उन पर एक छोटी बच्ची रिहर्स कर रही थी। वो स्टेप उन पर तो क्यूट लगेंगे लेकिन मैं सोच रही थी कि उनकी जैसी मानसिकता बन जाएगा, जिस तरह से वो एक्सेप्टेंस के लिए चाहेंगी कि ये चीज सराही जाती है, तो ये करें'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangna Ranaut says Amir khan support her before Hrithik Roshan Case
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना ने वीडियो से साथ आमिर खान को लेकर खास मैसेज भी लिखा है। कंगना ने लिखा है- ‘मुझे भी कभी-कभी वो दिन याद आते हैं जब आमिर सर मेरे दोस्त हुआ करते थे। जाने कहां गए वो दिन. कंगना ने आगे लिखा है- ‘ एक बात तो पक्की है कि आमिर सर ने मुझे मेंटोर किया है। उन्होंने मेरी सराहना की है और ऋतिक के केस से पहले उन्होंने मेरी पसंद को काफी शेप किया है, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी लॉयलिटी क्लियर कर दी और एक महिला के खिलाफ पूरी फिल्म इंडस्ट्री खड़ हो गई'।

यह भी पढ़ें: 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अंगद बेदी ने जीता सिल्वर मेडल, जाहिर की खुशी

विज्ञापन
Kangna Ranaut says Amir khan support her before Hrithik Roshan Case
ऋतिक रोशन, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें ऋतिक रौशन और कंगना रनौत ने काइट्स और कृष-3 में काम किया था। कृष-3 के वक्त ऋतिक और कंगना के अफेयर की खबरें छाई हुई थीं। इसके बाद फिल्म आशिकी-3 में ऋतिक और कंगना को कास्ट करने की बात सामने आई थी, लेकिन ऋतिक ने कंगना को फिल्म में लेने से मना कर दिया यहीं से दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ था।

यह भी पढ़ें: उर्फी जावेद के समर्थन में रैपर हनी सिंह की ट्रोल्स को दो टूक, बोले- 2023 है ये...कहां जा रहे हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed