{"_id":"5e78ab2b8ebc3e77543910ed","slug":"kanika-kapoor-covid-19-postive-after-lucknow-party-friend-goes-missing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित कनिका कपूर के इस दोस्त की तलाश में जुटी पुलिस, लखनऊ की पार्टी में हुआ था शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोरोना संक्रमित कनिका कपूर के इस दोस्त की तलाश में जुटी पुलिस, लखनऊ की पार्टी में हुआ था शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 23 Mar 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुछ दिनों पहले बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। लंदन से भारत लौटने के बाद कनिका लखनऊ में एक पार्टी में शामिल हुईं थीं जहां कई अन्य मशहूर हस्तियों ने भी शिरकत की थी। जिसके बाद हर तरफ हंगामा मच गया। कनिका पर लापरवाही के आरोप के बाद लखनऊ में मामला तक दर्ज किया है। लोगों को डर था कि कहीं संक्रमण उस पार्टी में शामिल लोगों तक न फैल गया हो।
2 of 5
कानिका कपूर (बायें)
- फोटो : amar ujala
लखनऊ पार्टी में शामिल हुए लोगों की जांच की जा रही है। अब तक हुई जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है अब बाकी बचे 120 लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत राजे तो खुद क्वारनटीन में चले गए हैं क्योंकि दोनों ने कनिका के साथ एक पार्टी में हिस्सा लिया था। इस बीच खबर है कि कनिका के साथ ताज होटल की पार्टी में शामिल होने वाला उनका एक दोस्त गायब है।
3 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक कनिका के इस दोस्त का नाम ओजस देसाई है। खबर है कि वह पार्टी के अगले दिन यानी 16 मार्च से ही गायब हैं। चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि लखनऊ पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक कनिका के दोस्त का कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी तरफ कनिका पार्टी में जिन-जिन लोगों से मिलीं थीं उनसे संपर्क जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kanika Kapoor
- फोटो : Social Media
कोराना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कनिका कपूर को काफी दिन से फ्लू जैसे लक्षण थे। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। लोगों ने उनपर लापरवाही बरतने की भी आरोप लगाया और सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। लखनऊ में कनिका के घर को सैनिटाइज किया गया तो कानपुर में कनिका जहां गईं थी, उस टावर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
पार्टी में कनिका कपूर।
- फोटो : amar ujala
वहीं कनिका का इलाज कर रही डॉक्टर्स की टीम उनके नखरों से परेशान है। लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI) के डायरेक्टर ने कनिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो इलाज में सहयोग नहीं कर रही हैं। बता दें कि लंदन से वापस लौटीं कनिका कपूर पर आरोप लग रहे हैं कि वो एयरपोर्ट पर बिना कोरोना जांच करवाए निकल आईं थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।