फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar announced new release date of Ayushmann Khurrana bala and Vicky Kaushal Bhoot Part One

जॉन की पागलपंती से करण जौहर ने बचाई आयुष्मान की अगली फिल्म बाला, अब इस दिन होगी सोलो रिलीज

Fri, 20 Sep 2019 05:00 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 20 Sep 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar announced new release date of Ayushmann Khurrana bala and Vicky Kaushal Bhoot Part One
karan johar - फोटो : social media

आयुष्मान खुराना और विकी कौशल दो ऐसे नाम हैं जो अपने हुनर के कारण यहां तक पहुंचे हैं। इसीलिए ये अभिनेता फिल्मकारों के फेवरेट चल रहे हैं। आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म बाला और विकी कौशल की फिल्म भूत पार्ट : वन - द हॉन्टेड शिप मोस्ट अवेटिड फिल्म्स में से हैं। इन्हीं फिल्मों से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। फिल्म भूत के निर्माता करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दोनों ही फिल्म की बदली रिलीज डेट साझा की है।

विज्ञापन


करण जौहर ने पहले फिल्म भूत का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, " लहरों का रुख बदल गया है !!! अब डर को भी सटीकता की आवश्यक्ता है। और इसके लिए हम आपको पर्याप्त और कुशलता से डराने वाले हैं !! # BHOOT की नई तारीख !! फरवरी 2020 की 21 वीं! तब आप देखें और कोशिश करें की आप @ vickykaushal09 की इस प्रेतबाधित जहाज से बचाने में मदद कर पाएं! और कुछ और खबरें ......
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




इसी पोस्ट के बाद करण जौहर का अगला पोस्ट फिल्म बाला की रिलीज डेट से जुड़ा है। बाला का पोस्टर साझा करते हुए फिल्मकार लिखते हैं, "आगे की अच्छी खबर (प्लग को क्षमा करें) यह है कि मेरे दोस्तों की मजाकिया, मार्मिक और मजेदार फिल्म बाला की एक नई तारीख है, जिसकी मुझे आप सभी को घोषणा करते हुए गर्व है! और अब यह एक सप्ताह पहले रिलीज होगी! नई तारीख 15 नवंबर 2019 है!"





कुछ इस तरह करण जौहर ने अपनी फिल्म भूत की रिलीज डेट में बदलाव की घोषणा की और इसी फिल्म की पुरानी रिलीज डेट दिनेश विजन निर्मित आुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म बाला को 15 नवंबर की रिलीज डेट तोहफे में दे दी। यह एक सोलो रिलीज डेट थी। 

पहले फिल्म बाला 22 नवंबर को रिलीज होनी थी, जिस दिन अनीस बजमी की जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पागलपंती भी रिलीज हो रही है। लेकिन अब बाला के पास यह सोलो रिलीज होगी। वहीं फिल्म भूत पार्ट वन : द हॉन्टेड शिप की रिलीज डेट जोकी 15 नवंबर से हटकर अब 21 फरवरी हो गई है, उसी दिन बिग बी और इमरान हाश्मी स्टारर फिल्म चेहरे और अनुराग बसु की अगली मल्टीस्टारर फिल्म रिलीज़ होनी है। चेहरे एक ड्रामा फिल्म है वहीं अनुराग बसु की फिल्म एक एक्शन कॉमेडी है, उसके साथ हॉरर जॉनर जो हरदम हिट रहता है, आराम से कमा सकता है।

Karan Johar announced new release date of Ayushmann Khurrana bala and Vicky Kaushal Bhoot Part One
'बाला' में आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात की जाए की इस बात का सिलसिला कहां से शुरू हुआ आइए बताते हैं। दरअसल यह सिलसिला जॉन अब्राहम ने ही शुरू किया है। उनकी फिल्म पागलपंती पहले 8 नवंबर के दिन रिलीज होनी थी। वहीं निखिल आडवाणी के प्रोडक्शन हाउस एम्मे एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म मरजावां जिसे मिलाप झवेरी निर्देशित कर रहे हैं 22 नवंबर को रिलीज हो रही थी।

चुंकी जॉन की हालिया फिल्म बाटला हाउस का निर्देशन निखिल आडवाणी ने ही किया है और दोनों इससे पहले भी कई फिल्मों पर साथ काम कर चुके हैं, इसी कारण जॉन और निखिल के रिश्ते काफी अच्छे हैं। अपने इन्ही रिश्तों को बरकरार रखने के लिए जॉन ने अपनी फिल्म पागलपंती की रिलीज़ डेट फिल्म मरजावां को दे दी और उनकी रिलीज डेट यानी 22 नवंबर को फिल्म पागलपंती की रिलीज डेट रखदी।

 इसी कारण आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला और जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती दोनों एक ही दिन रिलीज़ होने वाली थी। इसीलिए अब करण जौहर के तोहफे के चलते फिल्मकार दिनेश विजन को काफी फायदा हो सकता है, क्योंकि आयुष्मान खुराना की फिल्में इस वक्त काफी अच्छा कर रही हैं। 

पढ़ें: EXCLUSIVE: मुंबई मेट्रो को अब मिला सलमान खान का साथ,पेड़ों के मुद्दे पर दो हिस्सों में बंटा बॉलीवुड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed