सब्सक्राइब करें

Karan Johar: करण जौहर ने दिल्ली सरकार से की सिनेमाघरों को खोलने की अपील, यूजर्स ने किया ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 31 Dec 2021 12:42 PM IST
सार

कोरोना के मामलों में वृद्धि के कारण दिल्ली में येल्लो अलर्ट जारी किया गया है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत दिल्ली में स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर और जिम को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Karan Johar requests Delhi govt to reopen cinema halls got trolled on social media
करण जौहर और अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विशेषज्ञों का दावा है कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। ऐसे में कोरोना के मामलों में गिरावट लाने के लिए सरकार ने विभिन्न तरह के प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। जिसके चलते 28 दिसंबर से दिल्ली के सभी सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। वहीं फिल्म निर्माताओं ने अपनी फिल्मों की रिलीज टाल दी है।

Trending Videos
Karan Johar requests Delhi govt to reopen cinema halls got trolled on social media
सिनेमाघर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इंडस्ट्री पर पड़ा कोरोना का दुष्प्रभाव
सिनेमाघरों के बंद हो जाने के कारण मल्टीप्लेक्स और फिल्म इंडस्ट्री काफी प्रभावित है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान लगे प्रतिबंधों की वजह से दोनों इंडस्ट्री को भारी नुकसान हुआ है। यही कारण है कि 30 दिसंबर को, फिल्म निर्माता करण जौहर ने दिल्ली सरकार से सिनेमा हॉल को संचालित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar requests Delhi govt to reopen cinema halls got trolled on social media
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

सिनेमाघरों को खाेलने का अनुरोध
30 दिसंबर को, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमएआई) के सदस्यों ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में सिनेमाघरों को फिर से खोलने की मांग की। वहीं अब करण जौहर ने भी दिल्ली सरकार से थिएटर्स को खोलने की अपील की है। फिल्म निर्माता ने ट्वीट में लिखा, "हम दिल्ली सरकार से सिनेमाघरों को संचालित करने की अनुमति देने का आग्रह करते हैं। अन्य जगहों की तुलना में सिनेमाघरों में सोशल डिस्टेंसिंग की ज्यादा अच्छी व्यवस्था की जा सकती है।

 

Karan Johar requests Delhi govt to reopen cinema halls got trolled on social media
करण जौहर - फोटो : Insatagram- @karanjohar

यूजर्स ने किया ट्रोल

एक यूजर ने करण जौहर के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, 'ताकि आप लोगों के स्वास्थ्य को जोखिम में डालकर पैसा कमा सकें? आपकी इंडस्ट्री के लोग कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं न...  
विज्ञापन
Karan Johar requests Delhi govt to reopen cinema halls got trolled on social media
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अन्य यूजर ने लिखा, "क्या आप सच में ये चाहते हैं?? आप अपने बच्चों और परिवार को रोज सिनेमाघरों में क्यों नहीं ले जाते। क्या आप केवल अपनी फिल्मों के बारे में चिंतित हैं, राष्ट्रों की सुरक्षा के बारे में नहीं। कुछ अच्छा नहीं बोल पाते आप तो बेकर तो मत बोलो"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed