सब्सक्राइब करें

Shruti Haasan: श्रुति हासन से फैन ने पूछा- आपके कितने ब्रेकअप हुए, अभिनेत्री ने दिया ये मजेदार जवाब

बॉलीवुड डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विशाल तिवारी Updated Fri, 31 Dec 2021 12:28 PM IST
सार

श्रुति हासन ने सोशल मीडिया पर आस्क मी एनीथिंग सत्र रखा था, इसमें एक यूजर ने उनसे उनकी लव लाइफ को लेकर सवाल पूछे थे।

विज्ञापन
Shruti Haasan: Fan asked Shruti Haasan about her breakups , the actress gave this funny answer
श्रुति हासन। - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रुति हासन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने फैंस के लिए 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र रखा था। इसके जरिए उन्होंने फैंस के बहुत से सवालों के जवाब दिए, जिनमें उनके पर्सनल लाइफ से जुड़े सवाल भी थे।
Trending Videos

फैन ने पूछा ये बड़ा सवाल

Shruti Haasan: Fan asked Shruti Haasan about her breakups , the actress gave this funny answer
श्रुति हासन। - फोटो : Social Media
श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के साथ आयोजित एक क्वेश्चन सेशन में अपने ब्रेकअप के बारे में बात की। एक फैन ने उनसे पूछा था, "श्रुति आपके कितने ब्रेकअप हुए हैं?" श्रुति ने उसके इस सवाल का जवाब बड़े मजेदार तरीके से उसी से सवाल पूछते हुए दिया। उन्होंने कहा,"तुम्हारी कितनी गर्लफ्रेंड हैं? मेरे ख्याल से एक भी नहीं या शायद आधी।"
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको कर रही हैं डेट

Shruti Haasan: Fan asked Shruti Haasan about her breakups , the actress gave this funny answer
श्रुति हासन अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ। - फोटो : Social Media
पिछले महीने श्रुति ने मंदिरा बेदी के टॉक शो 'द लव लाफ लाइव शो' में अपनी लव लाइफ के बारे में बात की। वह अभी शांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं। मंदिरा ने जब उनसे पूछा कि क्या वह शांतनु के साथ अपने रिश्ते को छुपाना चाहती हैं, तब श्रुति ने कहा था, "मैंने अतीत में बहुत कुछ छुपाया था। लोगों की वजह से मैंने बहुत समय तक ऐसे बिहेव किया कि ओह माय गॉड, मैं पूरी तरह से सिंगल हूं। क्योंकि लोग चाहते थे की मैं अवेलेबल दिखूं।"
श्रुति ये भी कहती हैं, "फिर एक दिन मैंने सोचा कि मैं क्यों और किसके लिए छिपाऊं। मैं अपने और अपने पार्टनर के लिए बहुत गंदा और अपमानजनक महसूस करने लगी थी। हमारा रिश्ता काम करेगा या नहीं हमें पता नहीं था, लेकिन हमें एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए।"

इनसे हो चुका है ब्रेकअप

Shruti Haasan: Fan asked Shruti Haasan about her breakups , the actress gave this funny answer
श्रुति हासन। - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले, श्रुति माइकल कोर्से के साथ रिश्ते में थीं, लेकिन 2019 में दोनों अलग हो गए थे। श्रुति ने ब्रेकअप के बाद कहा था, "लोग सोचते थे कि मैं बहुत कूल और मासूम हूं, इसलिए हर कोई मेरे इर्द-गिर्द बॉस हो सकता है। मैं बहुत भावुक व्यक्ति हूं, इसलिए वे मुझपर कंट्रोल कर सकते हैं। मैं फिर भी कहूंगी कि यह मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव था।"
विज्ञापन

कमल हासन की बेटी हैं श्रुति

Shruti Haasan: Fan asked Shruti Haasan about her breakups , the actress gave this funny answer
श्रुति हासन अपने पिता कमल हासन के साथ। - फोटो : अमर उजाला
श्रुति हासन, भारतीय सिनेमा में अपनी अलग जगह रखने वाले अभिनेता कमल हासन और अभिनेत्री सारिका की बेटी हैं। उनके माता-पिता काफी समय पहले ही एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। उनकी एक छोटी बहन अक्षरा हासन भी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed