फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'परमाणु' देखते ही जॉन अब्राहम के कायल हुए करण जौहर, सोशल मीडिया पर लिख डाला रिव्यू

Mon, 21 May 2018 12:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 21 May 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
karan johar review john abraham starrer parmanu
John Abraham
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जॉन के फैंस को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस कड़ी में रविवार को मुंबई में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई।



 
karan johar review john abraham starrer parmanu
Parmanu
इस फिल्म की स्क्रीनिंग में डायरेक्टर करण जौहर भी पहुंचे। उन्होंने फिल्म देखने के बाद इसका रिव्यू देते हुए ट्वीट किया, 'फिल्म परमाणु देखी!!! बहुत दिलचस्प फिल्म है...

 
karan johar review john abraham starrer parmanu
karan johar salman khan
करण ने फिल्म की जमकर तारीफ की और लिखा, इस सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ने मुझे आखिर तक सीट से बांधे रखा! इस देशभक्ति से भरी कहानी के बेहतरीन क्लाइमैक्स को देखने के लिए फिल्म देखें!!!! जॉन अब्राहम और उनकी टीम को बधाई।' 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar review john abraham starrer parmanu
John Abraham
गौरतलब है कि फिल्म 'परमाणु' लंबे विवाद के बाद बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। फिल्म को प्रेरणा अरोड़ा की प्रॉडक्शन कंपनी क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट और जॉन अब्राहम की कंपनी जेए एंटरटेनमेंट ने मिलकर बनाया है। इस बीच इन दोनों के बीच बाद में पैसों को लेकर विवाद हो गया, जिसकी वजह से फिल्म काफी लंबे समय तक रुकी रही।

 
विज्ञापन
karan johar review john abraham starrer parmanu
parmanu
बता दें कि इस फिल्म की कहानी 1998 में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण पर आधारित है। फिल्म में लीड रोल में जॉन अब्राहम और उनके ऑपोजिट ऐक्ट्रेस डायना पेंटी हैं। 25 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक शर्मा ने किया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed