{"_id":"5b025fa54f1c1bdb408b6c90","slug":"aishwarya-rai-bachchan-is-not-following-husband-abhishek-bachchan-and-amitabh-bachchan-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय ने आखिर क्यों नहीं किया पति और ससुर को एड, हर कोई हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय ने आखिर क्यों नहीं किया पति और ससुर को एड, हर कोई हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 21 May 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में सोशल मीडिया पर आईं हैं। सालों से फैन्स ऐश्वर्या से गुजारिश कर रहे थे कि वह सोशल मीडिया पर आएं। इसके बाद उन्होंने अपने फैंस की तमन्ना को पूरा करते हुए वह इंस्टाग्राम पर आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटो भी शेयर की।
इस बीच उनके इंस्टाग्राम से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के इंस्टाग्राम से यह खुलासा हुआ है कि किसी को भी फॉलो नहीं करती हैं। यहां तक की वह पति अभिषेक बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन को भी फॉलो नहीं कर रही हैं।
अगर ऐश्वर्या राय बच्चन के इंस्टाग्राम पेज पर जाएंगे तो पता चलेगा कि उनकी फॉलोइंग लिस्ट में कोई भी नहीं है। बताया जा रहा है कि पत्नी के इंस्टाग्राम पर आने के बाद खुद अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को फॉलो किया है। ऐश्वर्या राय बच्चन की यह बात जानकर हर कोई हैरान है। पता हो कि इस समय इंस्टग्राम पर ऐश्वर्या राय के 2 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ अक्सर अपनी फोटो भी इंस्टग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी स्कूल के समय की फोटो भी शेयर की है। यह फोटो ऐश्वर्या राय के बचपन की फोटो है। इस फोटो पर उन्होंने बेटी आराध्य को जोड़ते हुए कैप्शन भी दिया है।
💖Grade 1...the same age as Aaradhya 😍💖
A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on
विज्ञापन
आपको बता दें कि हाल ही में ऐश्वर्या राय को कांस फिल्म फेस्टिवल में बेटी आराध्या के साथ देखा गया था। जहां उन्होंने अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरे । इसके अलावा वह इन दिनों फिल्म 'फन्ने खान' को लेकर भी काफी व्यस्त हैं। फिल्म में वह अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।