फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Singh Grover Pens Heartfelt Note For Wife Bipasha Basu On Her Birthday Shares Unseen Photo With Daughter

‘मेरी पूरी दुनिया…’, जन्मदिन पर करण सिंह ग्रोवर ने पत्नी बिपाशा पर लुटाया प्यार; साझा की अनदेखी तस्वीर

Wed, 07 Jan 2026 02:49 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 07 Jan 2026 02:49 PM IST
सार

Karan Singh Grover Wishes To Bipasha Basu: अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने अपनी पत्नी व अभिनेत्री बिपाशा बसु को बड़े ही प्यारे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है। जानिए उन्होंने इसमें क्या कुछ लिखा…

विज्ञापन
Karan Singh Grover Pens Heartfelt Note For Wife Bipasha Basu On Her Birthday Shares Unseen Photo With Daughter
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamksgofficial

विस्तार

अभिनेत्री बिपाशा बसु आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक बिपाशा को अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच अब अभिनेत्री के पति व अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ने भी बिपाशा को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। करण ने इस मौके पर बिपाशा की बेटी के साथ अनदेखी तस्वीर साझा की है।

विज्ञापन

करण ने शेयर की मां-बेटी की तस्वीर
करण सिंह ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर पत्नी बिपाशा बसु को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में बिपाशा अपनी बेटी देवी के साथ नजर आ रही हैं। लाल कलर की ड्रेस में बिपाशा बेटी मालती को प्यार से गोद में लिए हुए हैं और कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रही हैं। बिपाशा लाल शर्ट और गहरे नीले रंग की जींस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं देवी चेक वाली ड्रेस में प्यारी लग रही हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial)


 

करण ने बिपाशा को बताया दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की
बिपाशा पर प्यार लुटाते हुए करण ने उन्हें प्यार से मंकी कहा है। अपने जीवन का सबसे पसंदीदा व्यक्ति बताते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया में मेरी सबसे प्यारी, मेरी सबसे अच्छी दोस्त। दुनिया की सबसे धैर्यवान इंसान, दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करने वाली, दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की, मेरी पूरी दुनिया और मेरी मंकी बिपाशा बसु को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हर गुजरते साल के साथ तुम और भी ज्यादा चमकती रहो। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।’ करण के इस प्यार भरे नोट पर बिपाशा ने कमेंट करते हुए सिर्फ ‘TUVU’ लिखा है।



यह खबर भी पढ़ेंः ‘धुरंधर सिर्फ एक फिल्म नहीं…’, यशराज फिल्म्स ने की ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह ने जताई खुशी

2016 में हुई थी करण और बिपाशा की शादी
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी की थी। शादी के छह साल बाद साल 2022 में कपल ने अपनी बेटी देवी का स्वागत किया था। अब देवी तीन साल की हो चुकी हैं। बिपाशा कई मौकों पर देवी की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed