{"_id":"655334273a2a9a829d0e2b11","slug":"kareena-kapoor-discloses-the-true-reason-behind-her-marriage-to-saif-ali-khan-in-interview-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kareena Kapoor: इस वजह से करीना ने सैफ अली खान संग रचाई शादी, अभिनेत्री ने खुद बताई असली वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kareena Kapoor: इस वजह से करीना ने सैफ अली खान संग रचाई शादी, अभिनेत्री ने खुद बताई असली वजह
Tue, 14 Nov 2023 02:17 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Tue, 14 Nov 2023 02:17 PM IST
विज्ञापन
करीना कपूर, सैफ अली खान
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में एक नाम करीना कपूर का भी शामिल हैं। अभिनेत्री फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों करीना कपूर निर्माता करण जौहर के चैट शो को लेकर चर्चा में थी, जिसमें शो के होस्ट अभिनेत्री से अमीषा पटेल के बारे में बात करते नजर आए। करीना कपूर इसको सुनकर नजरअंदाज कर देती हैं। वहीं, अब करीना कपूर ने एक मीडिया बातचीत में सैफ अली खान से शादी करने की वजह का खुलासा किया है। जिस पर अभिनेत्री ने डेटिंग से लेकर शादी करने तक पर खुलकर बात की।
करीना ने बताई यह वजह
एक मीडिया बातचीत के दौरान करीना कपूर ने सैफ अली खान संग शादी करने की वजह का खुलासा किया, जिसमें अभिनेत्री कहती हैं कि 'शादी करने का कारण ही यही होता है कि अब परिवार आगे बढ़ाना चाहते हैं'। करीना कपूर ने आगे कहा, 'शादी होने का कारण यह है कि आप परिवार आगे बढ़ाना चाहते हैं। पांच साल तक एक साथ रहने के बाद हम दोनों ने भी यही सोचकर अगला कदम उठाया, क्योंकि हम दोनों भी बच्चे चाहते थे'।
यह भी पढ़ें: Deepika Padukone: 'यह तब भी था और आज भी है, मेरे पास कोई विकल्प नहीं था', नेपोटिज्म पर बोलीं दीपिका पादुकोण
विज्ञापन
बच्चों के साथ सम्मान से पेश आती हैं करीना
अभिनेत्री ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए अपने पालन-पोषण के तरीके के बारे में बताया कि वे अपने दोनों बेटों के साथ सम्मान से पेश आती हैं। करीना कपूर ने कहा, 'हम उनके साथ समान रूप में व्यवहार करते हैं, हम उनका सम्मान करते हैं और हम उन्हें वैसा ही रहने देते हैं जैसा वे रहना पसंद करते हैं। बच्चे काफी शांत स्वभाव वाले होते हैं'। करीना कपूर ने आगे कहा, 'मैं अपनी जिंदगी अपने बच्चों के सामने जीना चाहती हूं, मैं उनके साथ हर पल अच्छे से जीना चाहती हूं। मैं अपने बच्चों को हमेशा खुश रखूंगी तभी तो वे फलेंगे-फूलेंगे। मैं सबसे पहले अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए स्वयं जिम्मेदार हूं'।
इस फिल्म में आएंगी नजर
बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने साल 2012 में शादी की थी। कपल ने 2016 में अपने पहले बेटे, तैमूर अली खान और 2021 में दूसरे बेटे, जेह अली खान का स्वागत किया। वहीं, करीना कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री रोहित शेट्टी की सिंघम-3 में नजर आएंगी। वह हाल ही में रिलीज हुई सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म जाने जां में दिखी थीं। इस फिल्म में करीना ने जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ काम किया था।
यह भी पढ़ें: Animal: एनिमल का नया गाना 'पापा मेरी जान' रिलीज', रणबीर-अनिल के खूबसूरत रिश्ते की झलक को करता है पेश