{"_id":"602faaca8ebc3ee9620c49f6","slug":"kareena-kapoor-khan-shared-her-latest-photoshoot-on-instagram-in-the-last-phase-of-her-pregnancy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रेगनेंसी के आखिरी दौर में करीना कपूर ने कराया फोटोशूट, देखें परी से कम नहीं लग रहीं बेबो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रेगनेंसी के आखिरी दौर में करीना कपूर ने कराया फोटोशूट, देखें परी से कम नहीं लग रहीं बेबो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 19 Feb 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Insatagram- @therealkareenakapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री करीना कपूर खान प्रेगनेंसी के अंतिम पड़ाव में हैं। कहा जा रहा है कि करीना किसी भी समय अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। लेकिन इस दौरान करीना कपूर की सक्रियता और काम के प्रति लगन देखते ही बन रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे एक कॉमर्शियल फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान को ग्लैमर और स्टाइल में टक्कर देना काफी मुश्किल है। वह हर चीज अपने स्टाइल में करती हैं। फिर चाहे वो फिल्म हो, शादी या फिर बच्चे। प्रेगनेंसी के दौरान भी वे ग्लैमर से समझौता नहीं करतीं। यही कारण है कि हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
करीना को प्रेगनेंसी के दौरान भी काम करते हुए कई बार देखा गया है। यहां तक कि वे घर ही नहीं बल्कि बीते दिनों स्टूडियो शूट के लिए भी जाती दिखाई दी थीं। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है जिसे उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। इसमें करीना मनमोहक अंदाज में फोटोशूट करवा रही हैं। वीडियो में उनकी खूबसूरती को देख फैंस भी मंत्रमुग्ध हो गए हैं। उनके चाहने वालों ने वीडियो पर खूब कमेंट किया और प्यार लुटाया।
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान ने वीडियो में बिल्कुल सफेद रंग का गाउन पहन रखा है और राजशाही अंदाज में सोफे पर बैठी हैं। उनका ये लुक देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। वीडियो में वे बेहद हसीन लग रही हैं। उन्होंने हल्का मेकअप कर रखा है। खुले बाल करीना की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
करीना
- फोटो : करीना कपूर फैन क्लब ट्विटर
प्रेगनेंसी के दौरान भी करीना खुद को जिस तरह तैयार रखती हैं वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। उनका स्टाइल देख हर कोई दीवाना हो जाता है। खास बात ये है कि करीना गर्भावस्था में सिर्फ घर में नहीं रहतीं। उनका मानना है कि मातृत्व एक एहसास है कोई बेड़ी नहीं। इसलिए हमें इसे खुलकर जीना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X