{"_id":"607929f29810412b53263f84","slug":"kartik-aaryan-out-from-dostana-2-blacklisted-in-karan-johar-dharma-production","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: कार्तिक आर्यन की 'दोस्ताना 2' से छुट्टी, धर्मा प्रोडक्शंस में हमेशा के लिए हुए ब्लैकलिस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: कार्तिक आर्यन की 'दोस्ताना 2' से छुट्टी, धर्मा प्रोडक्शंस में हमेशा के लिए हुए ब्लैकलिस्ट
हिंदी सिनेमा के लिए साल की अब तक की सबसे बड़ी खबर शुक्रवार को धर्मा प्रोडक्शंस से आई है। वजह-बेवजह सुर्खियों में बने रहने की कोशिशें फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन पर इस बार बहुत भारी पड़ी हैं। धर्मा प्रोडक्शंस ने उन्हें अपनी निर्माणाधीन फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से निकाल दिया है। साथ ही फैसला ये भी लिया है कि कार्तिक के लिए इस प्रोडक्शन हाउस के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।
Trending Videos
2 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक आर्यन इस पूरे हफ्ते अलग अलग वजहों से सुर्खियों में रहे हैं। हर बार उनकी तरफ से उड़ी खबर अफवाह साबित हुई है लेकिन इस बार हमला दूसरी तरफ से हुआ है। कार्तिक खेमे ने सबसे पहले खबर ये फैलाई कि उन्हें धर्मा प्रोडक्शंस की शरन शर्मा के निर्देशन में बन रही अगली फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है और इसके लिए तृप्ति डिमरी हीरोइन भी फाइनल हो गई हैं। इस खबर को लेकर सरगर्मियां बढ़ीं तो करण जौहर न खुद ट्वीट करके ऐसी किसी भी कास्टिंग का खंडन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
धमाका में कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram/kartikaaryan
अगला गुबार कार्तिक की फिल्म ‘धमाका’ को लेकर उठा। कार्तिक आर्यन के खेमे ने दावा किया कि टोटल 30 करोड़ में बनी एक कोरियन फिल्म की आधिकारिक हिंदी रीमेक नेटफ्लिक्स ने 135 करोड़ रुपये में खरीदी है। इस मामले की ‘अमर उजाला’ ने तफ्तीश की तो ये मामला भी झूठा साबित हुआ। फिल्म के अधिकार इससे काफी कम दामों में बिके हैं। पता चला कि ये सारा गुणा भाग कार्तिक खेमा धर्मा प्रोडक्शंस पर फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में अपनी वैल्यू बढ़ाने को लेकर बना रहा था।
4 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram
इस बारे में धर्मा प्रोडक्शंस के सूत्र बताते हैं कि कार्तिक की ब्रांड वैल्यू बढ़ाने में उनकी फिल्म ‘दोस्ताना 2’ का सबसे बड़ा हाथ रहा है। लेकिन, अनलॉक के बाद से वह लगातार इस फिल्म को लेकर बातें घुमाते रहे हैं। उनकी एजेंसी तमाम बार कहने के बाद भी धर्मा प्रोडक्शंस को शूटिंग की तारीखें देने में आनाकानी करती रही है। पानी सिर से ऊपर जाता देख धर्मा प्रोडक्शंस के प्रबंधन ने इस बारे में कई दौर की बैठकें कीं और फिर वो फैसला करने का मन बना लिया जिसके बाद कार्तिक आर्यन के पैरों के नीचे से जमीन खिसक सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
‘अमर उजाला’ को पक्की खबर मिली है कि धर्मा प्रोडक्शंस ने कार्तिक आर्यन को अपनी निर्माणाधीन फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से बाहर कर दिया है। कंपनी प्रबंधन ने फैसला ये भी लिया है कि अब धर्मा प्रोडक्शंस की किसी फिल्म में कार्तिक आर्यन को आगे से कास्ट नहीं किया जाएगा। यानी कि उनके लिए धर्मा प्रोडक्शंस के दरवाजे हमेशा हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।