बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इसके जरिए तस्वीरों और वीडियोज के अलावा अपने विचार भी फैंस व दुनिया के साथ साझा करते हैं। सोशल मीडिया की बात करें तो इंस्टाग्राम पर ये खासा सक्रिय रहते हैं। हाल ही में बी-टाउन के बिग बी से लेकर अनिल कपूर, विद्या बालन, जूही चावला और दबंग गर्ल सोनाक्षी सिंहा के अलावा कृति खरबंदा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया। किसी ने कोरोना को लेकर चिंता जताई तो कोई पुरानी यादें ताजा करता दिखा।
इंस्टाग्राम: किसी ने की मास्क पहनने की अपील तो किसी ने याद किए बीते हुए दिन, जानें सोशल मीडिया पर क्या बोले सितारे
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपना पहला लाइव परफॉर्मेंस याद करते हुए लिखा ’1983…!!! मेरा पहला लाइव परफॉर्मेंस .. पीछे दिख रहा वो साइन बोर्ड मैडिसन स्क्वायर गार्डन न्यूयॉर्क का है .. इस प्रतिष्ठित स्टेडियम में पहली बार किसी भारतीय ने प्रस्तुति दी थी।’
बी-टाउन के सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने अपनी एक पुरानी फिल्म के दौर को याद करते हुए वीडियो शेयर किया, जिसमें मनीषा कोइराला उनकी अभिनेत्री थीं। इसे देखकर फैंस की भी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा ’1942 : ए लव स्टोरी! के 27 साल हो गए।’
बॉलीवुड की कहानी गर्ल विद्या बालन भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपना अपटेड देती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है ‘मैं श्वेत श्याम में विश्वास नहीं करती, शायद तस्वीरों के अलावा।’
अनुभवी अभिनेत्री जूही चावला ने कोरोना वायरस को लेकर एक इंस्टा पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा ‘महाराष्ट्र के लोग, हमलोग चेन को तोड़ने के लिए एक बार से घर पर हैं और हम तोड़ेंगे, अगर हम दृढ़ निश्चय कर लें तो । मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए आभारी होने का समय है। तो क्या हमें एक नई आभार श्रृंखला शुरू करनी चाहिए?’
