{"_id":"60783d6f8ebc3e82aa0eb549","slug":"lara-dutta-birthday-special-lesser-known-facts-of-former-miss-universe-and-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy B'day Lara: ब्रह्मांड सुंदरी से मिसेज भूपति बनने तक, जानें लारा दत्ता के बारे में ये खास बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy B'day Lara: ब्रह्मांड सुंदरी से मिसेज भूपति बनने तक, जानें लारा दत्ता के बारे में ये खास बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
लारा दत्ता, महेश भूपति
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल 1978 में यूपी के गाजियाबाद में हुआ था। लारा अब फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों, लेकिन एक वक्त पर उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की थी। साल 2000 में उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद साल 2003 में फिल्म 'अंदाज' से उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था। तो चलिए लारा के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 5
लारा दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
लारा दत्ता के पिता पंजाबी हैं और मां एंग्लो इंडियन। उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर देश का तो नाम रोशन किया ही साथ ही बॉलीवुड में भी सफल करियर बनाया। लारा ने 'पार्टनर', 'मस्ती', 'नो एंट्री', 'भागम भाग', 'हाउसफुल', 'चलो दिल्ली' जैसी कई हिट फिल्में की हैं। उनका मॉडलिंग करियर फिल्मों से भी ज्यादा बेहतर माना जाता है।
3 of 5
लारा दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
लारा फिल्मी करियर के अलावा अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। उनका नाम केले डोर्जी से लेकर डीनो मोरिया तक जुड़ा था। इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा था। हालांकि बाद में लारा का दिल आया टेनिस प्लेयर महेश भूपति पर। कहा जाता है कि जब दोनों का अफेयर शुरू हुआ था जब भूपति का तलाक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लारा दत्ता, महेश भूपति
- फोटो : सोशल मीडिया
जब महेश और लारा की मुलाकात हुई तो उन्हें महेश की सादगी बहुत पसंद आई। हालांकि महेश शादीशुदा थे, लेकिन लारा को देखकर उन्होंने अपनी 7 साल की शादी को दांव पर लगा दिया। उन्होंने अपनी पत्नी को तलाक देकर लारा से साल 2011 में शादी कर ली थी। उनकी शादी में पढ़े गए वचन काफी खूबसूरत और प्यारे थे। दोनों की एक बेटी भी है सायरा। लारा अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती है।
विज्ञापन
5 of 5
Lara Dutta
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शादी के बाद धीरे धीरे लारा फिल्मों से दूर हो गईं। अपने प्रेग्नेंसी के वक्त लारा ने कई योगा वीडियोज बनाए थे जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुए थे। सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी तस्वीरें भी फैंस को काफी पसंद आती हैं। गौरतलब है कि लारा कुछ समय पहले वेब सीरीज 'हंड्रेड' में नजर आईं थीं। सीरीज में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।