फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karthikeya 2 day 21: तीसरे वीकएंड में भी 'कार्तिकेय 2' का कमाल जारी, अब तक इतने करोड़ कमा चुकी है फिल्म

Sun, 04 Sep 2022 01:52 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
Kartikeya 2 Box Office Collection Day 21 Nikhil Siddhartha Starrer Film magnificent Business in 3rd Weekend
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साउथ अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'कार्तिकेय 2' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। पहले दिन से ही 'कार्तिकेय 2' ने शानदार कमाई की है और तीसरा वीकएंड होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इसका कमाल का  सफर जारी है। मौजूदा दौर में जहां हिंदी भाषी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पटखनी खाती दिखाई दे रही हैं। 13 अगस्त की रिलीज हुई 'कार्तिकेय' का तीसरे सप्ताह का कलेक्शन भी उम्मीद से अच्छा दिखाई दे रहा है। यह फिल्म अपने बजट के हिसाब से पहले ही लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन को पीछे छोड़ चुकी है और अब यह साउथ की सबसे ज्यादा कमाई  करने वाली फिल्मों में भी शामिल हो गई है। तो चलिए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

Kartikeya 2 Box Office Collection Day 21 Nikhil Siddhartha Starrer Film magnificent Business in 3rd Weekend
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'कार्तिकेय 2' को पॉजिटिव रिव्यू की वजह से तो इस फिल्म को लगातार दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला ही है, इसके साथ ही इस फिल्म को बॉलीवुड के बायकॉट ट्रेंड का फायदा भी मिलता दिख रहा है। इसके अलावा कार्तिकेय 2 की कमाई ने ये साबित कर दिया है कि कंटेंट ही किंग होता है। इसकी दमदार कहानी के साथ ही कलाकारों के कमाल के अभिनय ने भी इसे लगातार बॉक्स ऑफिस पर मजबूती दी।

Kartikeya 2 Box Office Collection Day 21 Nikhil Siddhartha Starrer Film magnificent Business in 3rd Weekend
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी में 'कार्तिकेय 2' को रक्षा बंधन वीकेंड में रिलीज किया गया था। फिल्म ने पहले दिन तकरीबन सात लाख की ओपनिंग ली थी जो किसी अन्य भाषा में बनी फिल्म के मुताबिक ठीक-ठाक रही। इसके बाद फिल्म की कमाई में इजाफा  देखने को मिला था। फिलहाल शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, कार्तिकेय 2 ने 21वें दिन 1.5 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं जानकारी के मुताबिक, अब तक की इसकी कमाई करीब 77.41 करोड़ रुपये हो चुकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartikeya 2 Box Office Collection Day 21 Nikhil Siddhartha Starrer Film magnificent Business in 3rd Weekend
कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें फिल्म कार्तिकेय 2 की कहानी की तो यह भगवान कृष्ण के एंक्लेट की खोज से संबंधित है। फिल्म में अभिनेता निखिल के अलावा अनुपमा परमेश्वरन, अनुपम खेर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई 'कार्तिकेय' का दूसरा भाग है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed