{"_id":"6313b253273c6a3bf225c3a8","slug":"brahmastra-why-ss-rajamouli-promoting-ranbir-kapoor-alia-bhatt-movie-know-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Brahmastra: रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' का एसएस राजामौली क्यों कर रहे प्रचार? डायरेक्टर ने उठाया राज से पर्दा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Brahmastra: रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' का एसएस राजामौली क्यों कर रहे प्रचार? डायरेक्टर ने उठाया राज से पर्दा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणबीर कपूर, एसएस राजमौली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाहुबली और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले देश के बेहतरीन और सबसे बड़े निर्देशकों में से एसएस राजामौली इस बार 'ब्रह्मास्त्र' पेश कर रहे हैं और फिल्म को जमकर समर्थन भी कर रहे हैं। बीती रात हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान वह इस फिल्म का प्रचार करते नजर आए। रिलीज से पहले इस फिल्म से इस तरह के जुड़ाव को देखते हुए कयास लगा रहे हैं कि इसमें उनकी भी रचनात्मक भागीदारी है। इस बीच उन्होंने लोगों के इस अनुमान का खुलकर जवाब दिया है।
2 of 4
एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मैंने ब्रह्मास्त्र के लिए इतना कुछ नहीं किया है। मेरा ब्रह्मास्त्र से जुड़ने का असली कारण अयान मुखर्जी की कहानी और उनका विजन था। जब मैं कोई अच्छा उत्पाद आता देखता हूं, तो मुझे लगता है कि मुझे उसके लिए कुछ करना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'जब मैंने पहली बार केजीएफ देखा, तो मुझे फिल्म के बारे में कुछ नहीं पता था। मुझे लगा कि यह एक बेहतरीन उत्पाद है और मैंने फिल्म के बारे में लोगों से मदद के लिए बात करना शुरू किया।
3 of 4
एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
इसी तरह, मुझे लगता है कि ब्रह्मास्त्र एक बेहतरीन उत्पाद है। यही वजह है कि मैं फिल्म के लिए बोर्ड पर आया। दुनिया भर में सभ्यताओं का निर्माण नदियों के किनारे ही हुआ है। हमने बाहुबली और केजीएफ जैसी अपनी फिल्मों के साथ दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ना शुरू किया। इस बार मैं आशा करता हूं कि यह प्यार उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़े। हम एक देश हैं और हमें भारतीय फिल्में बनानी हैं, भाषा की फिल्में नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
एसएस राजामौली
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि ब्रह्मास्त्र अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म है। इसमें रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, आलिया भट्ट और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को पर्दे पर दस्तक दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।