{"_id":"6313a86f9c721b173452d2fe","slug":"vivek-agnihotri-on-laal-singh-chaddha-said-aamir-was-sincere-at-the-time-of-dangal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने 'लाल सिंह चड्ढा' पर साधा निशाना, आमिर के लिए कह दी ये बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने 'लाल सिंह चड्ढा' पर साधा निशाना, आमिर के लिए कह दी ये बड़ी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विवेक अग्निहोत्री, आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की हालिया रिलीज 'लाल सिंह चड्ढा' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हुई है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे आमिर के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। लगभग 180 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 100 करोड़ का बिजनेस भी नहीं कर सकी। लोगों ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की असफलता के लिए फिल्म को बायकॉट किए जाने और भक्तों को जिम्मेदार ठहराया।
2 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की इस पर अलग राय रखते हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक ने कहा कि केवल 40-50% भारतीय नरेंद्र मोदी को वोट देते हैं, लेकिन बाकी 50% भी आमिर की फिल्म के लिए नहीं आए। उन्होंने कहा कि अगर बहिष्कार वास्तविक था तो इस बार यह दंगल और पद्मावत के समय की तरह हिंसक नहीं था। उन्होंने कहा कि उस दौरान सिनेमाघरों में आग लगा दी गई थी, फिर भी फिल्में ब्लॉकबस्टर बनीं।
3 of 4
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ने कहा कि लोगों ने 'दंगल' में आमिर की ईमानदारी देखी, उन्होंने इस किरदार के लिए वजन बढ़ाया था और एक पिता की भूमिका निभाई थी। लेकिन लाल सिंह चड्ढा में लोगों को ऐसी कोई भी चीज नजर नहीं आई। बता दें कि अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित, 'लाल सिंह चड्ढा' टॉम हैंक्स अभिनीत फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक रीमेक थी। इस फिल्म से आमिर को बहुत उम्मीदें थीं लेकिन दर्शकों ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आमिर के अलावा इस फिल्म में करीना कपूर खान, मोना सिंह और नागा चैतन्य भी नजर आए थे। साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा की यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी। इस फिल्म को रक्षा बंधन के दिन रिलीज किया गया था लेकिन इसका फायदा फिल्म को न मिल सका। गौरतलब है कि बॉलीवुड की दो ही फिल्में इस बार बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर सकी हैं। विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' ने 250 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। वहीं कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 ने 180 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।