रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' सिनेमाघरों में छान के लिए पूरी तरह से तैयार है। अयान मुखर्जी अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट से माइथोलॉजी फिक्शन के साथ एक अलग यूनिवर्स तैयार करने जा रहे हैं। साल 2014 में अनाउंस हुई इस फिल्म की रिलीज के दिन जैसे जैसे करीब आ रहे हैं, इसे लेकर कलाकारों और मेकर्स ने बज बनाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में निर्माताओं की तरफ से 'ब्रह्मास्त्र' की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। तो चलिए जानते हैं कि पहले दिन फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितना कलेक्शन किया है।
Brahmastra: एडवांस बुकिंग में पहले दिन 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर क्रेज, हिंदी से लेकर तेलुगू में की इतनी कमाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक 'ब्रह्मास्त्र' पर जहां जमकर मेहनत की गई है तो वहीं इसमें एक लंबे वक्त के साथ ही पानी की तरह पैसा बहाया गया है। ऐसे में इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। इसकी अग्रिम बुकिंग की जानकारी करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी थी। फिलहाल पहले दिन की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं।
हिंदी में किया इतना कारोबार
'ब्रह्मास्त्र' ट्राइलॉजी फिल्म है यानी इसको तीन भागों में रिलीज किया जाएगा। फिलहाल इसका पहला भाग 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' को तकरीबन 410 करोड़ की बड़ी लागत से बनाया गया है। यह फिल्म कई भाषाओं में 2डी, 3डी और आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज होगी। जानकारी के मुताबिक, 3डी में 1.52 करोड़, 2डी में 1.46 लाख, आईमैक्स 3डी में ब्रह्मास्त्र के 35.42 लाख के टिकट बिके हैं। इस तरह से शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन की एडवांस बुकिंग में ब्रह्मास्त्र ने हिंदी में तकरीबन 1.88 करोड़ का कारोबार किया है।
ब्रह्मास्त्र ने तेलुगू में की इतनी कमाई
ब्रह्मास्त्र को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की पूरी तैयारी की जा चुकी है। इस फिल्म को तकरीबन 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। बात करें तेलुगू में पहले दिन के एडवांस बुकिंग कलेक्शन की तो ब्रह्मास्त्र ने तकरीबना 90 हजार का कलेक्शन किया है। फिलहाल अन्य भाषाओं का एडवांस बुकिंग कलेक्शन आना अभी बाकी है।