फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cezanne Khan: सीजेन खान ने महिला के घरेलू हिंसा के आरोपों को सिरे से नकारा, कहा- सब बकवास, नहीं दर्ज हुई FIR

Tue, 20 Jun 2023 11:19 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 20 Jun 2023 11:19 AM IST
विज्ञापन
Kasauti zindagi fame cezanne khan reaction on allegations of domestic violence and fir by aisha pirani
सीजेन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

स्टार प्लस शो 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर मशहूर हुए अभिनेता सीजेन खान पर हाल ही आयशा पिरानी नाम की एक महिला ने घरेलू हिंसा और जबरन वसूली का आरोप लगाया है। इसके साथ ही वह सीजेन खान की पत्नी होने का भी दावा कर रही है। हालांकि उनके एक्टर के साथ रिश्ते के विषय में कुछ कन्फर्म नहीं हुआ है। खुद को सीजेन खान की पत्नी बताने वाली आयशा पिरानी ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है, और कई गंभीर आरोप लगाए। लेकिन सीजेन खान ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है और कि महिला के किसी भी दावे और आरोप में कोई सच्चाई नहीं है।

Kasauti zindagi fame cezanne khan reaction on allegations of domestic violence and fir by aisha pirani
सीजेन खान - फोटो : सोशल मीडिया

आयशा पिरानी ने सीजेन खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक्टर ने अमेरिका का ग्रीन कार्ड पाने के लिए उनका इस्तेमाल किया और धोखा दिया। आयशा ने सीजेन खान के खिलाफ 7 जून को शिकायत दर्ज करवाई, और 8 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है। लेकिन अब इस पर सीजेन खान ने खुद पर लगे सभी आरोपों को 'बकवास' बताया और आयशा को 'ऑब्सेस्ड' कहा।

Kasauti zindagi fame cezanne khan reaction on allegations of domestic violence and fir by aisha pirani
सीजेन खान - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया से बातचीत में सीजेन खान ने कहा, 'यह बिल्कुल भी सच नहीं है। मैं यह भी नहीं जानता कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं। कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है।' जब एक्टर से पूछा गया कि आयशा उनकी पत्नी होने का दावा कर रही हैं, तो वह बोले, 'कोई भी कुछ भी कर सकता है। मेरे पास कुछ भी नहीं आया है वह ऑब्सेस्ड है। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता यह एकदम बकवास है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Kasauti zindagi fame cezanne khan reaction on allegations of domestic violence and fir by aisha pirani
सीजेन खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, महिला ने दावा किया है कि सीजेन ने साल 2015 में उनसे शादी की थी, लेकिन अभिनेता ने उनसे अपनी शादी को छुपाए रखने के लिए कहा और बाद में उससे तलाक के कागजात पर धोखे से हस्ताक्षर करवाए। महिला ने कहा, "मैं एक मुस्लिम महिला हूं और मुस्लिम कानून के अनुसार, मैं अभी भी शादीशुदा हूं। मैं उस पैसे की वसूली चाहती हूं जो मैंने उन पर खर्च किए है। उसकी वजह से मैं मानसिक रूप से जो कुछ भी झेल रही हूं मुझे उसका मुआवजा चाहिए। मैं शादी करना चाहती हूं और कानूनी तौर पर मैं मुस्लिम कानून के अनुसार 'खुलानामा' चाहती हूं।"

यह भी पढ़ें: 'राघव की भूमिका निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी थी', आदिपुरुष में अपने किरदार को लेकर बोलें प्रभास
 
विज्ञापन
Kasauti zindagi fame cezanne khan reaction on allegations of domestic violence and fir by aisha pirani
सीजेन खान - फोटो : इंस्टाग्राम

महिला ने कहा, “ग्रीन कार्ड प्राप्त करने का उनका प्लान अब समाप्त हो चुका है। आपको यह कार्ड ढाई साल में मिल जाता है। तो ठीक उस दौर के बाद उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया। उनका एक और दोस्त है, वह भी यही काम कर रहा था। दोनों ने इसकी योजना बनाई थी। मुझे इसका पता तब चला, जब मैं 2016 में मुंबई गई। उन्होंने मुझे अपने घर ले जाने से मना कर दिया। उन्होंने बहाना बनाया कि उनकी मां को पता नहीं चलना चाहिए कि हम शादीशुदा हैं। वह मुझे एयरपोर्ट से लेने आया और मुझे मेरे मौसेरे भाई के घर छोड़ गया। मैं उससे मिलना चाहती थी, लेकिन वह बहाने बनाता रहा। तभी मुझे शक होने लगा और मुझे उसके दोस्तों से ही पता चला कि वह मुझे बेवकूफ बना रहा है।"

यह भी पढ़ें:  'आदिपुरुष' में 'रावण' का हास्य किरदार देख सैफ अली खान पर भड़के मुकेश खन्ना, जमकर लगाई लताड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed