Mrs chaterjee vs Norway: विक्की-कटरीना ने किया मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे का रिव्यू, रानी मुखर्जी के हुए मुरीद
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल विक्की और कटरीना ने हाल ही में, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के तारीफों के पुल बांध दिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मोस्ट लविंग कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी के बाद से ही फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। फैंस इनकी तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद करते हैं। कई फैंस ने इस कपल से इंस्पायर होकर अपनी प्रेम कहानी को नया मोड़ देते हैं। हाल ही में, विक्की और कटरीना ने रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ देखी, जिसके बाद फिल्म को लेकर उन्होंने फैंस संग अपना रिएक्शन साझा किया।
विक्की कौशल हुए रानी की फिल्म के मुरीद
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल विक्की और कटरीना ने हाल ही में, अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के तारीफों के पुल बांध दिए। उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर फिल्म को पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘आपका दिल उन परिवारों के लिए बाहर निकल जाता है, जो वास्तव में इस कठिन परीक्षा से गुजरे हैं। इस फिल्म में इन चीजों को शानदार ढंग से बताया और प्रदर्शन किया गया है।’
Bharti Singh: करीना के टॉक शो ‘व्हाट वीमेन वांट‘ में पहुंची भारती ने साझा किया अनुभव, कहा- वह इतनी सरलता...
कटरीना ने पढ़ें रानी की तारीफ में कसीदे
विक्की ने यह भी कहा, ‘अपनी आत्मा को बाहर निकालने के लिए रानी मुखर्जी को सलाम। यह फिल्म सच में जबरदस्त होने वाली है। सारे ऑडियंस को यह काफी पसंद आएगी।’ इसके अलावा कटरीना कैफ ने रानी की फिल्म को लेकर टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘कितनी मनोरंजक कहानी है फिल्म की, जिसे लोग सोच भी नहीं सकते वह इस फिल्म में दिखाया गया है। यह फिल्म हमारी फीलिंग्स का एक रोलर कोस्टर है, जो केवल आपको लुभाती है। रानी आपकी प्रतिभा को बताने के लिए मेरे पास अब कोई शब्द नहीं है। पूरी टीम को शुभकामनाएं।’
Kareena Kapoor : करीना कपूर को अफ्रीका में मिले नए दोस्त, पति-बच्चों को छोड़ मस्ती करती आईं नजर
फिल्म रिलीज के लिए तैयार है
आपको बता दें कि फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें अभिनेत्री रानी ने मां का किरदार निभाया है, जो अपने दो बच्चों के लिए एक देश की सरकार और वहां की कानून व्यवस्था से लड़ जाती है। फिल्म में रानी अपने पति और दो बच्चों के साथ नॉर्वे में रहती हैं। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया था अब देखते है फैंस फिल्म को अपना कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।