{"_id":"61bdcd98cd2f24437821582d","slug":"katrina-kaif-is-back-to-work-as-she-heads-to-delhi-with-salman-khan-for-tiger-3-shoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Katrina Kaif: हनीमून के बाद काम पर लौटने की तैयारी में कटरीना कैफ, सलमान के साथ करेंगी टाइगर 3 की शूटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Katrina Kaif: हनीमून के बाद काम पर लौटने की तैयारी में कटरीना कैफ, सलमान के साथ करेंगी टाइगर 3 की शूटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 18 Dec 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ शादी और हनीमून के बाद अब काम पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनके पति विक्की कौशल पहले ही काम पर वापस लौट चुके हैं। अब कटरीना कैफ की बारी है और जल्द ही वह बॉलीवुड के दंबग सलमान खान के साथ शूटिंग करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना कैफ जनवरी के मिड में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरू करेंगी। कटरीना कैफ अभिनेता सलमान खान के साथ इस फिल्म की आगे की शूटिंग करेंगी।
2 of 5
सलमान और कटरीना
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में शुरू करेंगी फिल्म की शूटिंग
फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग ऑस्ट्रिया, रूस, तुर्की और मुंबई में फिल्माने के बाद अब दिल्ली में होगी। सलमान खान जनवरी के मध्य में शूटिंग सत्र के लिए दिल्ली पहुंचेंगे। एक्टर सलमान खान और कटरीना कैफ इस फिल्म की बची हुई शूटिंग को दिल्ली में करेंगे। बताया जा रहा है कि राजधानी में इस फिल्म की शूटिंग 15 दिनों तक की जाएगी।
3 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में शूटिंग करने के बाद सलमान और कटरीना की तरफ से इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि सलमान खान और कटरीना कैफ इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली के रियल लोकेशंस पर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
जिसके लिए फिल्म का क्रू पूरी तैयारी कर रहा है। दिल्लीवासियों के भीड़ को हैंडल करने का भी इंतजाम किया जा रहा है। दिल्ली में जो सेट लगेगा वहां हाई लेवल की सिक्योरिटी होगी ताकि फिल्म की शूटिंग के सीन और कटरीना और सलमान का लुक लीक न हो सके।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान-टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
कटरीना और सलमान की फिल्म टाइगर 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म है। फिल्म में सलमान खान भारतीय जासूस की भूमिका में दिखेंगे और कटरीना कैफ आईएसआई की जासूस की भूमिका निभाएंगी। सलमान खान के किरदार का नाम जहां अविनाश सिंह राठौर है, वहीं कटरीना के किरदार का नाम जोया हुमैनी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।